{"_id":"59d225564f1c1bda538b5401","slug":"singer-aditya-narayan-misbihaves-with-indigo-airline-staff-at-raipur-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण ने की महिला स्टाफ से बदसलूकी, अधिकारी को दी धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण ने की महिला स्टाफ से बदसलूकी, अधिकारी को दी धमकी
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Tue, 03 Oct 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
Aditya Narayan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक और टीवी एंकर आदित्य नारायण ने रायपुर एयरपोर्ट पर इंडियो एयरलाइन्स के अधिकारी को धमकाने का आरोप लगा है। एयरलाइन का आरोप है कि वे जरूरत से ज्यादा सामान ले जा रहे थे। जब उनसे इसके बदले पैसे चुकाने को कहा गया तो वह स्टाफ से बदतमीजी करने लगे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी समाने आया है जिसमें आदित्य को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।
Aditya Narayan
मिली जानकारी के अनुसार गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण सोमवार को 6E-258 (रायपुर-मुंबई) फ्लाइट से 5 लोगों के ग्रुप के साथ सफर करने वाले थे। उनके लगेज का वजन तय सीमा से 40 किलोग्राम ज्यादा था जिसके बदले उनसे 13 हजार रुपये चुकाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि वह 10 हजार से एक रुपया भी ज्यादा नहीं देंगे। इसके बाद उनकी महिला चेक इन स्टाफ के साथ बहस शुरू हो गई जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
He said he will not pay more than 10000 INR for the excess baggage & also used unparliamentary language with the female staff member: IndiGo
— ANI (@ANI) October 2, 2017
Aditya Narayan
इंडिगो के मुताबिक जब आदित्य से तमीज से बात करने का आग्रह किया गया तो वह और भी जोर से चिल्लाने लगे। ड्यूटी मैनेजर उनकी इस हरकत का वीडियो बना रहे थे तो आदित्य उन्हें धमकाने लगे। वीडियो में आदित्य कहते दिख रहे हैं, "यहां 10 लोग हैं और सब देख रहे हैं। पहले तुमने बोला कि गाली मत दो और उसी के बाद मैंने गाली दी है। तुमने बोला कि मुझे गाली देने का हक नहीं। मैं वो बोलूंगा जो मुझे बोलना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Narayan
आदित्य ने धमकी भरे लहजे में कहा, 'तुम मुझे चढ़ने नहीं दोगे तो मैं तुमको मुंबई में देख लूंगा क्योंकि कभी न कभी तो मैं मुंबई पहुंचूंगा ही।
विज्ञापन
Aditya Narayan
गौरतलब है कि आदित्य दशहरा उत्सव में परफॉर्म करने रायपुर गए थे।