{"_id":"6211d18c98cb4e7b7c76f236","slug":"singer-afsana-khan-ties-the-knot-with-saajz-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Afsana Khan Wedding: मंगेतर साज संग शादी के बंधन में बंधीं 'तितलिया वरगा' सिंगर अफसाना खान, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Afsana Khan Wedding: मंगेतर साज संग शादी के बंधन में बंधीं 'तितलिया वरगा' सिंगर अफसाना खान, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अफसाना साज की शादी
- फोटो : instagram
Link Copied
इस समय टीवी जगत और फिल्म इंडस्ट्री में इस समय हर तरफ शहनाइयों की गूंज है। मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना से लेकर विक्रांत मैसी तक हाल ही में कई सेलिब्रिटी स्टार शादी के बंधन में बंधे हैं। अब पॉपुलर गाने 'तितलिया वरगा' सिंगर और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकीं अफसाना खान भी मंगेतर सा संग शादी के बंधन में बंध गईं। हाल ही में उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। जिसमें बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे। कपल ने 19 फरवरी को चंडीगढ़ में शादी की है और अब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Trending Videos
2 of 5
अफसाना साज की शादी
- फोटो : instagram
पिंक लहंगे में दुल्हन बनीं अफसाना लगीं बेहद खूबसूरत-
सिंगर अफसाना खान ने अपनी शादी के लिए लाइट पिंक कलर का भारी जरदोजी कढ़ाई का लहंगा पहना था। जिसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया था। इसी के साथ उन्होंने गोल्डन जड़ाउ हैवी ज्वेलरी पहनी थी। दुल्हन के लिबास में अफसाना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं दूल्हे राजा बने साज ने भी ब्लैक फ्लोरल कढ़ाई की शेरवानी के साथ पिंक कलर का साफा बांधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अफसाना साज की शादी
- फोटो : instagram
अफसाना खान ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह पति साज संग बेहद ही प्यारे पोज देती नजर आ रही हैं। जहां एक तस्वीर में साज उनके चूमते नजर आ रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में अफसाना साज के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती नजर आ रही हैं।
4 of 5
अफसाना साज की शादी
- फोटो : instagram
ऑरेंज लहंगे में भी खूबसूरत लगीं अफसाना-
इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज कलर के लहंगे में भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके दुपट्टे पर कुछ लिखा हुआ भी दिखाई दे रहा है। ऑरेंज कढ़ाई वाले लहंगे और भारी मांग टीके में अफसाना की खूबसूरती में चार चांद लगे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अफसाना खान की हल्दी
- फोटो : amar ujala
अफसाना और साज के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई सितारों ने शिरकत की थी। उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुईं थीं। उनकी प्री-वेडिंग रस्मों में रंग जमाने बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट, टीवी अभिनेत्री डोनल बिष्ट, उमर रियाज और अक्षरा सिंह भी पहुंची थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।