बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खुशियां दस्तक दे रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मां बनी हैं। तो वहीं करीना कपूर भी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसी बीच एक खुशखबरी मशहूर सूफी गायक हर्षदीप कौर ने भी साझा की है। हर्षदीप कौर भी जल्द ही मां बनने वाली हैं।
मां बनने वाली हैं गायक हर्षदीप कौर, बेबी बम्प के साथ तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षदीप कौर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए ही साझा की है। हर्षदीप ने अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद प्यारा सा कैप्शन लिखा है।
हर्षदीप कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में हर्षदीप ने लिखा, 'इस छोटे बच्चे से मिलने के लिए मैं एक्साइटेड हूं, ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जूनियर कौर/सिंह जल्द ही मार्च 2021 में आने वाला है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।'
हर्षदीप कौर ने जैसे ही ये खबर साझा की उनके फैंस के बीच ये तस्वीरें वायरल होने लगीं। सभी लोग उनके इस पोस्ट पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि हर्षदीप ने दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वो अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट कर रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि हर्षदीप कौर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। उन्हें खासकर सूफी संगीत के लिए जाना जाता है। हर्षदीप ने बॉलीवुड को 'कटिया करूं', 'दिलबरो', 'नच दे ने सारे', 'जालिमा' जैसे गाने दिए हैं। वहीं बात करें हर्षदीप की शादी की तो उन्होंने साल 2015 में मनकीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे।
पढ़ें: बिरजू महाराज से ट्रेनिंग लेकर माधुरी ने किया था 'देवदास' के इस सुपरहिट गाने पर डांस, दीपिका को भी बना चुके हैं 'मस्तानी'