{"_id":"58355b094f1c1bc05513b550","slug":"singer-hema-sardesai-also-faced-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बुरे लोगों से भरा है बॉलीवुड, हर कोई मेरे संग सोना चाहता था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बुरे लोगों से भरा है बॉलीवुड, हर कोई मेरे संग सोना चाहता था'
Sat, 26 Nov 2016 10:16 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली गायिका हेमा सरदेसाई ने एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे राज खोले जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। 'जंगल है आधी रात है', 'इश्क चांदी है', मैं कुडी अनजानी हो', 'आवारा भंवरे', 'कहना ये तुमसे कहना है', जैसे लोकप्रिय गीत गाने वाली हेमा सरदेसाई ने बताया कि संघर्ष के दिनों में फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोग उनके साथ सोना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वो जहां भी गई, सभी ने बुरी नजरों से देखा। ये बॉलीवुड के कास्टिंग काउच का एक ऐसा सच है जिससे शायद ही कोई बच सका हो।
आपको बता दें कि हेमा सरदेसाई न सिर्फ एक बेहतरीन बॉलीवुड सिंगर हैं बल्कि वो एक मशहूर आइटम गर्ल भी हैं।
'बुरे लोगों से भरा है बॉलीवुड, हर कोई मेरे संग सोना चाहता था'
2 of 5
उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि पूरा बॉलीवुड बुरे लोगों से भरा पड़ा है। उन्हें कोई भी भला इंसान नहीं मिला। वो जिस भी स्टूडियो में गईं लोगों ने उन्हें बुरी नजर से ही देखा। कई लोग उनके साथ सोना चाहते थे। हालांकि वो इन घटनाओं से डिप्रेस नहीं हुईं और संघर्ष करती रहीं।
'बुरे लोगों से भरा है बॉलीवुड, हर कोई मेरे संग सोना चाहता था'
3 of 5
मुंबई की रहने वाली हेमा संगीत के क्षेत्र में अब तक कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। वो एकमात्र सिंगर हैं जिन्हें 1989 में जर्मनी में हुए इंटरनेशनल पॉप सॉन्ग फेस्टिवल में ग्रैंड पिक्स अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
'बुरे लोगों से भरा है बॉलीवुड, हर कोई मेरे संग सोना चाहता था'
4 of 5
1989 में हेमा ने फिल्म 'गूंज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जूही चावला और कुमार गौरव अभिनीत इस फिल्म में उन्होंने दो गानों 'समां ये सुहाना', 'जवानी के दिन हैं' के लिए आवाज दी थी। इसके बाद वो करीब 60 फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। उन्होंने मनीषा कोइराला, करिश्मा कपूर, प्रिटी जिंटा और करीना कपूर के लिए गाने गाए हैं। हेमा आनंद मिलिंद, अनु मलिक, ए आर रहमान और प्रीतम जैसे संगीत निर्देशकों के साथ काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
'बुरे लोगों से भरा है बॉलीवुड, हर कोई मेरे संग सोना चाहता था'
5 of 5
हेमा ने 'बागवान' फिल्म में अमिताभ बच्चन, 'असंभव' में नसीरुद्दीन शाह, 'हम दो हमारे दो' में गोविंदा और 'जोश' में शाहरुख खान के साथ गाने गाए हैं। 1999 में हेमा का एल्बम पिया से मिलके आए नैन खूब मशहूर हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।