फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं सिंगर सोना मोहापात्रा, पोस्ट शेयर कर दर्द किया बयां

Tue, 25 May 2021 07:40 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 25 May 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
Singer Sona Mohapatra Says All Her Savings Went Into Shut Up Sona Now She's Facing Financial Crisis
सोना मोहापात्रा - फोटो : Twitter

कोरोना महामारी से लगे लॉकडाउन के कारण कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ आम लोग ही नहीं कुछ सेलेब्स भी काम बंद होने से पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए झेल रहे परेशानियों के बारे में खुलासा किया था। तो वहीं अब मशहूर सिंगर सोना मोहापात्रा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि वो किस हाल में हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। सिंगर का कहना है कि उनकी सारी जमा राशि एक फिल्म में जा चुकी है और अब महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान उनका काम भी बंद हो चुका है। ये सबकुछ सोना मोहापात्रा ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है और साथ ही अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। तो आइये आपको बताते हैं कि सिंगर ने क्या कहा।

Singer Sona Mohapatra Says All Her Savings Went Into Shut Up Sona Now She's Facing Financial Crisis
सोना मोहापात्रा
सोना मोहापात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में सिंगर ने अपनी एक मुस्कुराते हुए फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'दर्द से भागा नहीं जा सकता लेकिन उसके लिए परेशान रहना आपका चुनाव है। जब भी कर सकती हूं खुद को हंसाती हूं।'
 
Singer Sona Mohapatra Says All Her Savings Went Into Shut Up Sona Now She's Facing Financial Crisis
सोना मोहापात्रा

उन्होंंने अपनी आर्थिक हालते के बारे में लिखा, 'मेरी फिल्म 'शट अप सोना' अभी भी दुनिया की सैर कर रही है कई फेस्टिवल जीत रही है। मेरी सारी सेविंग्स इस फिल्म में चली गई, महामारी से कुछ समय पहले ही और हमें वहां पर लाकर खड़ा कर दिया जहां पर कमाई का कोई जरिया नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Sona Mohapatra Says All Her Savings Went Into Shut Up Sona Now She's Facing Financial Crisis
सोना मोहापात्रा

सोना मोहापात्रा का ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने सिंगर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दी। तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा, ये बुरा वक्त भी निकल जायेगा। मैं आपके लिए दुआ करूंगा। इसके अलावा कुछ लोगों ने उनकी फिल्म की सक्सेस के लिए उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Singer Sona Mohapatra Says All Her Savings Went Into Shut Up Sona Now She's Facing Financial Crisis
सोना मोहापात्रा

सोना मोहापात्रा अपने गानों के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले साल उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘पिछले कई दिनों से मेरे पास कोरोना वायरस पर आधारित गाने बनाने के ऑफर आ रहे हैं लेकिन मैंने सभी ऑफर को मना कर दिया है क्योंकि मेरा यह मानना है कि म्यूजिक जो है वह अपने आप में इतना सुकून देता ह और कहीं ना कहीं मैं यह मानती हूं कि कोरोना पर आधारित गाने बनाने की हमें जरूरत नहीं है।' सोना के इस फैसले की लोगों ने तारीफ की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed