हाल ही में उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने अपनी मर्सडीज कार से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इसमें महिला पैसेंजर को मामूली चोटें आई थीं वहीं ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में आदित्य को पुलिस ने अरेस्ट किया था।
एक्सीडेंट कर बेटा हुआ अरेस्ट तो उदित नारायण को लगा सदमा, हॉस्पिटल में कराए गए भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाद में आदित्य को बेल पर छुड़ाया गया। बेटे की इस हरकत से उदित नारायण को गहरा सदमा लगा है। इससे उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि आदित्य ने माफी मांग ली है।
साभ ही घायलों के इलाज का खर्च भी उठा रहे हैं। खबरों की मानें तो उदित का शुगर लेवल काफी बढ़ गया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उदित का कई महीनों से इलाज चल रहा है।
#Mumbai: Aditya Narayan arrested by Versova police, taken for medical examination. He was detained after he hit a rickshaw at Andheri's Lokhandwala circle earlier today.
इसी तरह की परेशानियों के चलते पहले भी उदित को कोकिला बेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि उदित को डायबिटीज के साथ हाई ब्लड प्रेशर की भी शिकायत है।
जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब उनको यूरिन इनफेक्शन की भी शिकायत थी। बता दें 90 के दशक के पॉपुलर सिंगर उदित नारायण 15 हजार से ज्यादा गाने गा चुके हैं। साल 2009 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड मिला था।