पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackie Shroff: तेज हवा और बारिश में काम कर रहे शख्स की मेहनत को जैकी श्रॉफ ने किया सलाम, कही यह बात

Wed, 24 Jul 2024 05:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Jul 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Singham 3 actor Jackie Shroff salutes the hard work of the person working in heavy wind and rain
जैकी श्रॉफ - फोटो : PTI

अभिनेता जैकी श्रॉफ फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। अक्सर वह इंस्टाग्राम पर अलग-अलग तरह की पोस्ट साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर एक मेहनती शख्स की जमकर तारीफ की है। वीडियो के जरिए अभिनेता ने उस शख्स की हिम्मत और दृढ़ संकल्प को दिखाया है।


Dil Bechara: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को चार साल पूरे, संजना ने पोस्ट साझा कर मनाया जश्न

Singham 3 actor Jackie Shroff salutes the hard work of the person working in heavy wind and rain
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu

दरअसल, वीडियो में एक निर्माणाधीन इमारत में एक शख्स को काम करते हुए देखा जा सकता है, जो तेज हवाओं और बारिश में भी अपने काम को ईमानदारी से कर रहा है। इस छोटी सी क्लिप में मजदूर एक इमारत की ऊंचाई पर बांस के मचान पर खड़ा दिख रहा है। वह चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति से बेपरवाह होकर अपना काम कर रहा है। 

Singham 3 actor Jackie Shroff salutes the hard work of the person working in heavy wind and rain
जैकी श्रॉफ - फोटो : PTI

जैकी श्रॉफ ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "तेज हवाओं और बारिश के बीच काम करना....असली मेहनत इसको बोलते हैं, भिडू...उनके लिए प्यार और सम्मान।"

View this post on Instagram

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham 3 actor Jackie Shroff salutes the hard work of the person working in heavy wind and rain
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu
इससे पहले, हाल ही में जैकी श्रॉफ अपने करीबी दोस्त अनुपम खेर के साथ मुंबई के बाहर अपने फार्महाउस पर नजर आए थे। हरियाली से घिरे हुए दोनों अभिनेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। 
विज्ञापन
Singham 3 actor Jackie Shroff salutes the hard work of the person working in heavy wind and rain
रोहित शेट्टी, जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ जल्द ही कई बड़े बजट की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह सिंघम 3 में काम कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं, वह वरुण धवन अभिनीत फिल्म बेबी जॉन में भी अहम किरदार में है। 
Fact Check: ये है शाहरुख के नाम का सिक्का जारी होने की खबर की सच्चाई, किंग खान फैंस के पास हर बात का रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed