अभिनेत्री सुष्मिता सेन लगभग 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन वो अपने फैन्स को खुद से पूरी तरह से जोड़कर रखती हैं। सुष्मिता सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। सुष्मिता ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक लिया था। वो अक्सर अपने परिवार के साथ वक्त बिताती नजर भी आती हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज वो आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही पोस्ट उन्होंने फैन्स के साथ साझा की हैं जिसमें उनकी बेटी गाना गा रही है।
सुष्मिता सेन ने किया ब्वॉयफ्रेंड रोहमन का वीडियो शेयर, बेटी संग गा रहे हैं गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास बात ये है कि इस वीडियो में सुष्मिता की बड़ी बेटी रिनी, सुष्मिता के ब्वॉयफ्रैंड रोहमन शॉल के साथ गाना गाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा है, 'मुझे पता है तुम दोनों मुझे ये पोस्ट करने के लिए माफ कर दोगे।' सुष्मिता अक्सर अपने बच्चों और रोहमन के साथ वीडियो साझा करती रहती हैं। इन वीडियोज में रोहमन की भी बॉन्डिंग बच्चों के साथ काफी अच्छी दिखाई देती हैं।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
सुष्मिता की दो बेटियां हैं जिनमें से बड़ी बेटी है रिनी और छोटी बेटी का नाम है अलीशा। दोनों ही बेटियों को सुष्मिता ने गोद लिया था। बड़ी बेटी को साल 2000 में तो छोटी बेटी को साल 2010 में सुष्मिता ने गोद लिया था। सुष्मिता अक्सर दोनों के साथ समय बिताती हुई नजर आती हैं।
इसके अलावा सुष्मिता के ब्वॉयफ्रैंड हैं रोहमन शॉल। सुष्मिता ने खुद इस बारे में बताया था कि वो रोहमन को डेट कर रही हैं। वो अक्सर रोहमन के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। यहां तक कि रोहमन उनके साथ उनके फैमिली फंक्शन्स में भी शामिल रहते हैं। हाल ही में सुष्मिता के भाई की शादी टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ हुई थी। जिसमें उन्होंने रोहमन के साथ संगीत में डांस भी किया था।
बता दें कि 10 साल के ब्रेक के बाद अब सुष्मिता एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इसकी जानकारी सुष्मिता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। हालांकि वो किस फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि सुष्मिता आखिरी बार साल 2010 में फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में नजर आई थीं।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on