{"_id":"62ef2fb99ce2ef6c7842be26","slug":"sita-ramam-and-bimbisara-day-2-box-office-collection-mrunal-thakur-dulquer-salmaan-nandamuri-kalyan-ram-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sita Ramam VS Bimbisara: मृणाल की पैन इंडिया फिल्म पर भारी पड़ रही 'बिम्बिसार', जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sita Ramam VS Bimbisara: मृणाल की पैन इंडिया फिल्म पर भारी पड़ रही 'बिम्बिसार', जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सीता रामम, बिम्बिसार
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर साउथ की दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी। वहीं इस हफ्ते बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में 5 अगस्त को रिलीज हुई मृणाल ठाकुर की सीता रामम और नंदमुरी कल्याण राम की फिल्म बिम्बिसार की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सीता रामम की बीत करें तो इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया था, इस वजह से दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी दिलचस्पी थी। मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की वजह से भी लोग ये फिल्म देखना चाह रहे थे। हालांकि फिल्म रिलीज हुई और उम्मीद के अनुसार इसकी ओपनिंग नहीं हुई।
Trending Videos
2 of 4
सीता रामम
- फोटो : insta
सीता रामम रश्मिका मंदाना, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की वजह से भी शुरुआत से ही चर्चा का विषय बनी हुई थी। सीता रामम को हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज किया गया है। फिर भी ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। ओपनिंग डे पर ही उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पाने की वजह से ये फिल्म बिम्बिसार से पीछे निकल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसे में बिम्बिसार और सीता रामम में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बिम्बिसार जहां सिर्फ तेलुगू में रिलीज हुई है, वहीं सीता रामम तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई है। ऐसे में सीता रामम को बिम्बिसार से अधिक कमाई करनी चाहिए। वहीं दोनों फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो सीता रामम ने ओपनिंग डे पर ओपनिंग डे पर सीता रामम ने कुल 3.05 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से शनिवार को इस फिल्म ने 4.50 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म की कुल कमाई 7.55 करोड़ रुपये हो गई है।
4 of 4
बिम्बिसार
- फोटो : सोशल मीडिया
बिम्बिसार के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म के जरिए नंदमुरी कल्याण राम ने करीब दो साल बाद वापसी की है। एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनी ये एक तेलुगू फिल्म है, जिसमें नंदमुरी कल्याण राम राजा बिम्बिसार के किरदार में हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 8.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शनिवार को बिम्बिसार ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। बिम्बिसार का कुल कारोबार 15.40 करोड़ रुपये हो गया है। कुल मिलाकर सीता रामम की अपेक्षा बिम्बिसार लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।