{"_id":"5cf119d2bdec22078d330661","slug":"smriti-irani-babul-supriyo-take-charge-in-pm-modi-cabinet-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी कैबिनेट में फिर चमकीं इन दो सेलिब्रिटीज की किस्मत, दूसरी बार भी मिला बड़ा पद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोदी कैबिनेट में फिर चमकीं इन दो सेलिब्रिटीज की किस्मत, दूसरी बार भी मिला बड़ा पद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 31 May 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Smriti Irani Babul Supriyo
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो चुका है। पीएम मोदी (PM Modi) की कैबिनेट में इस बार भी दो सितारों को मौका मिला। इन दो चेहरों को अहम मंत्रालय दिया गया है। दिलचस्प बात है कि चुनाव मैदान में सिर्फ इन दो सितारे ने नहीं बल्कि भाजपा के टिकट पर 7 और सेलिब्रिटीज ने चुनाव जीता। जबकि मंत्रिमंडल में दो सितारों को ही जगह मिली। जानिए पीएम मोदी की कैबिनेट में किन 2 सेलिब्रिटी को जगह मिली और कौन सा मंत्रालय उन्हें दिया गया।
2 of 5
Smriti Irani
- फोटो : file photo
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। खास बात है कि स्मृति ईरानी को मोदी सरकार की बीती कैबिनेट में भी अहम मंत्रालय दिया गया था। स्मृति पिछले कार्यकाल में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इनमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय शामिल है।
3 of 5
Smriti Irani
- फोटो : twitter
43 साल की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके गढ़ अमेठी में हराया है। स्मृति अमेठी से साल 2014 में भी चुनाव मैदान में थीं लेकिन हार गई थीं। वहीं इस बार उन्होंने जीत हासिल की। 12वीं पास ईरानी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। उनके पास 11 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह भाजपा की फायरब्रांड नेता हैं। मोदी सरकार की पिछली कैबिनेट में इस मंत्रालय का कार्यभार मेनका गांधी के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Babul Supriyo
- फोटो : twitter
स्मृति के बाद जिस सेलिब्रिटी को कैबिनेट में मौका मिला वह बॉलीवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) है। बाबुल सुप्रियो को मोदी कैबिनेट में पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय दिया गया है। बाबुल सुप्रियो दूसरी बार आसनसोल सीट से खड़े हुए और जीत दर्ज की। पिछले कार्यकाल में बाबुल सुप्रियो कई मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Babul Supriyo
- फोटो : twitter
इनमें नगरीय विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री भी बनाया गया। बाबुल सुप्रियो ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन को हराया। आपको बता दें, हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव में कई सेलिब्रिटी मैदान में उतरे थे। भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी सभी ने चुनाव जीतने के लिए सेलिब्रिटी दांव चला। खास बात है कि देओल परिवार से मैदान में उतरे सनी देओल और हेमा मालिनी भी जीते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।