{"_id":"5ed240986cc7791d50269263","slug":"sobhita-dhulipala-birthday-here-know-facts-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाकर फिल्मों में आईं ये अभिनेत्री, जानें कैसा रहा अब तक का सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाकर फिल्मों में आईं ये अभिनेत्री, जानें कैसा रहा अब तक का सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 30 May 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोभिता धुलिपाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मॉडल से अभिनेत्री बनीं सोभिता धुलिपाला 31 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फिल्मों के अलावा सोभिता लगातार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए उनकी निजी जिंदगी से लेकर उनकी फिल्मों के बारे में बताते हैं।
2 of 5
सोभिता धुलिपाला
- फोटो : सोशल मीडिया
सोभिता का जन्म साल 1993 में आंध्र प्रदेश के तेनाली में हुआ था। फिल्मों में करियर बनाने के लिए सोभिता ने मुंबई का रुख किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से की। सोभिता एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी सीखा है।
3 of 5
सोभिता धुलिपाला
- फोटो : सोशल मीडिया
सोभिता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया था। यहां उन्हें कई खिताबों से नवाजा गया, जैसे मिस स्टाइलिश हेयर, मिस फैशन आइकन और मिस डिजिटल डीवा सहित कई अन्य। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण, लीजा हेडेन, ईशा गुप्ता जैसी अभिनेत्रियों की तरह सोभिता भी किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोभिता धुलिपाला
- फोटो : सोशल मीडिया
सोभिता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'रमन राघव' 2.0 से की थी। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा सोभिता फिल्म 'कालाकांडी' और 'शेफ' में नजर आ चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों में उनके साथ अभिनेता सैफ अली खान थे।
विज्ञापन
5 of 5
मेड इन हेवेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2019 में अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेबसीरीज 'मेड इन हेवेन' में सोभिता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा सोभिता नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' में नजर आ चुकी हैं। ये सीरीज भी पिछले साल ही रिलीज हुई थी। हिंदी के अलावा सोभिता दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनकी आने वाली फिल्म मणिरत्म के साथ 'पोन्नियिन सेलवन' (Ponniyin Selvan)है। फिल्म मुख्यत: तमिल भाषा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।