सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी अब कर रहीं इस पंजाबी सिंगर को डेट, इंस्टाग्राम पर किया एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 12 Oct 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Social media: Manoj Tiwari's first wife Rani is now dating this famous Punjabi singer, picture went viral
रानी तिवारी-एकम बावा - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। मनोज की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी, जो बाद में टूट गई। अब उनकी पत्नी रानी तिवारी के अफेयर की खबरें आ रही हैं। रानी तिवारी एक मशहूर पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं। रानी तिवारी को प्रतिमा पांडे के नाम से भी जाना जाता है। 



ऐसी खबरें हैं कि रानी तिवारी उर्फ प्रतिमा पांडे पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही हैं। रानी तिवारी, निर्माता अरुण तिवारी की बहन हैं। अरुण तिवारी वहीं निर्माता हैं, जिन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी को प्रोड्यूस किया था। एकम बावा हाल में अपने एक नए गाने को लेकर चर्चाओं में हैं। इससे पहले वो ललकारे, गन vs बोलियां, अदब जट्ट जैसे गानों को गा चुके हैं।

Trending Videos
Social media: Manoj Tiwari's first wife Rani is now dating this famous Punjabi singer, picture went viral
रानी तिवारी-एकम बावा - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर किया अपने अफेयर का एलान
रानी और एकम ने खुलकर अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने चाहने वालों को इस रिश्ते की जानकारी दी। एकम बावा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “(दिल की फीलिंग) जरूर पड़ना इक वार, हर पल मोहब्बत करने का वादा है आपसे, हर पल साथ निभाने का वादा है आपसे, कभी ये मत समझना हम आपको भूल जायेंगे, जिंदगी भर साथ चलने का वादा है आपसे। आई लव यू मेरी जान।”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EKAM BAWA (@ekambawaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Manoj Tiwari's first wife Rani is now dating this famous Punjabi singer, picture went viral
रानी तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकम और रानी दोनों को दो सालों से जानते हैं। वो पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन दोनों ने अब खुलकर अपने रिश्तों को दुनिया के सामने ला दिया है। 
 
Social media: Manoj Tiwari's first wife Rani is now dating this famous Punjabi singer, picture went viral
रानी तिवारी-मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है रानी तिवारी?
रानी तिवारी पेशे से एक डायटिशियन हैं। वो महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी रिहिती स्पोर्ट की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक हैं। ऋति स्पोर्ट्स की शुरुआत रानी तिवारी के भाई और महेंद्र सिंह धोनी ने मिलकर शुरू की थी।
विज्ञापन
Social media: Manoj Tiwari's first wife Rani is now dating this famous Punjabi singer, picture went viral
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
पहली शादी
मनोज और रानी की शादी साल 1999 में हुई थी लेकिन शादी के 14 साल के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के बीच साल 2012 में तलाक हो गया था। मनोज तिवारी ने 2020 में भोजपुरी गायक सुरभि तिवारी से दूसरी शादी कर ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed