{"_id":"620bff9633412d380068c295","slug":"social-media-shahrukh-khan-daughter-suhana-khan-was-seen-posing-in-a-red-sari-mother-gauri-khan-gave-such-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: लाल रंग की साड़ी में कहर ढाती दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, देखकर मां गौरी खान का हुआ ऐसा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: लाल रंग की साड़ी में कहर ढाती दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, देखकर मां गौरी खान का हुआ ऐसा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:09 AM IST
सार
बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर भी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरतीं की नजर आती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर भी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरतीं की नजर आती हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड में आने से पहले ही सुहाना खान की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली शाहरुख खान की लाडली अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं सुहाना की यह तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल भी होते हैं और लोग इन्हें जमकर पसंद भी करते हैं।
इसी बीच अब इंटरनेट पर सुहाना की कुछ और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अक्सर वेस्टर्न लुक में इंटरनेट का पारा बढ़ाने वालीं सुहाना खान की हाल ही में सामने ही तस्वीरों को देख फैंस दिल हार बैठे हैं। अपने वेस्टर्न लुक के विपरीत सुहाना इस बार ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। स्टारकिड का यह नया अवतार उनके फैंस का दिल जीत रहा है।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुहाना खान की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना सुर्ख लाल रंग की मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहने नजर आ रही हैं। लाल रंग की साड़ी के साथ ही सुहाना ने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने सिल्वर रंग के झुमके और माथे पर छोटी सी बिंदी भी लगाई हुई है।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने इस ट्रेडिशनल लुक के साथ सुहाना ने एक पोनीटेल बनाई रखी है। लाइट मेकअप के साथ सिंपल लुक में किंग खान की बेटी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यही वजह है कि उनकी यह तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Instagram
उनकी इस तस्वीर को अब तक 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। सुहाना की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उनकी खूबसूरती और सादगी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान, सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर, अपनी बेटी को इस अंदाज में देख मां गौरी खान भी अपना दिल हार गई हैं। बेटी की इन तस्वीरों को देख गौरी खान ने मनीष के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लाल..मुझे ये वाइब्स बहुत पसंद आईं मनीष।' गौरतलब है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिलहाल लंदन में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में उन्हें अपने भाई आर्यन खान के साथ आईपीएल ऑक्शन 2022 में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।