हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान अपने बिकिनी फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गईं हैं । अर्शी ने ये शूट एक म्यूजिक वीडियो के लिए करवाया है । इस शूट की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है ।
अर्शी खान की बिकिनी फोटो और टैटू देख भड़के यूजर्स, बोले- 'अल्लाह का खौफ रखो जरा...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्शी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह 12 जुलाई को रिलीज होगा । बिकिनी पहने अर्शी अपने नए लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं । लेकिन उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
यूजर्स ने अर्शी खान को उनका धर्म याद दिलाया और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए । यूजर्स ने अर्शी की फोटो पर कई भद्दे कमेंट किए । एक यूजर ने लिखा, 'अर्शी बस करो । अल्लाह का खौफ रखो ।'
A post shared by Arshi khan (A.K) (@arshikofficial) on
कुछ ने तो अर्शी को बेशर्म तक कह डाला । बता दें कि अर्शी खान ने कुछ दिन पहले ही 'रेस 3' के हिट होने पर सलमान खान से 5 करोड़ रुपए मांगे थे । इसमें उनका साथ राखी सावंत ने दिया था ।
अर्शी कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्सी कर सुर्खियों में बनी रहती हैं । कुछ दिन पहले अर्शी और राखी दोनों ही राजीव खंडेलवाल के शो 'जज्बात' में नजर आई थीं ।