फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी के साथ दस साल की उम्र में तो कोई आठ साल में हुआ यौन शोषण का शिकार, लिस्ट में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के निर्माता का भी नाम

Sat, 05 Dec 2020 01:30 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 05 Dec 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sofia Hayat Kalki Koechlin Anurag Kashyap Somi Ali have been victim of sexual abuse in childhood
सोफिया हयात, अनुराग कश्यप - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में अक्सर यौन शोषण को लेकर खुलासे होते रहते हैं। जब से मीटू मूमेंट शुरू हुआ है तभी से ये सभी खुलासे होना आम बात सी हो गई है। अब तक कई सितारों ने अपने साथ हुई घटनाओं को लेकर खुलासा किया है। कई सितारे ऐसे भी सामने आए जिनके साथ बहुत छोटी उम्र में ये सारी घटनाएं घटी हैं। जिनसे इनका बचपन काफी दुख और दर्द में बीता है। हालांकि अब इन सितारों ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए बुलंदियों को छू लिया है। इस पैकेज में आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में जो बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए हैं।

Sofia Hayat Kalki Koechlin Anurag Kashyap Somi Ali have been victim of sexual abuse in childhood
सोफिया हयात - फोटो : instagram/sofiahayat

मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात आए दिए अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है, कुछ समय पहले सोफिया ने एक नन का रुप भी अख्तियार किया था। सोफिया हयात मॉडल और अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। ब्रिटिश में जन्मी सोफिया ने भी अपने बारे में यह खुलासा किया था। कि उनके चाचा ने दस साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया था। उन्हें इस दर्द से निकलने में काफी समय लगा था।

Sofia Hayat Kalki Koechlin Anurag Kashyap Somi Ali have been victim of sexual abuse in childhood
कल्कि कोचलीन

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह बनाई है। कल्कि ने अपने करियर की शुरूआत साल 2009 में आई फिल्म देव डी से की थी। इस फिल्म में कल्कि की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा ...कल्कि को एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स मिलने लगे थे, लेकिन उनके जीवन से जुड़ी एक और सच्चाई थी। कल्कि ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जब काफी छोटी थीं तो उनका यौन शोषण हुआ। उन्होंने इसे जीवन का एक बुरा अनुभव बताया। कल्कि ने इस बुरे तजुर्बे से निकलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sofia Hayat Kalki Koechlin Anurag Kashyap Somi Ali have been victim of sexual abuse in childhood
सोमी अली

सोमी अली की पहचान बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के रूप में भी की जाती है। पाकिस्तान की सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज पांच साल की उम्र में वह यौन शौषण का शिकार हुईं थी। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा का भी शिकार हुईं।

विज्ञापन
Sofia Hayat Kalki Koechlin Anurag Kashyap Somi Ali have been victim of sexual abuse in childhood
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

बॉलीवुड को गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में देने वाले जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप भी यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। बता दें अनुराग कश्यप को कई सालों तक लागातर यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। अनुराग ने बताया कि उस बुरे सपने से उनका निकालना मुश्किल था, लेकिन वह उससे बाहर निकले और आगे बढ़ते गए।

पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर ट्रोल हुईं आम्रपाली दुबे, लोग बोले- 'चापलूसी शुरू'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed