{"_id":"5dfb3d6c8ebc3e87c80fa60c","slug":"sohail-khan-birthday-special-know-about-his-love-story-with-seema-sachdeva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोहेल खान को इस वजह से घर से भागकर करनी पड़ी थी शादी, पत्नी सीमा चलाती हैं करोड़ों का करोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोहेल खान को इस वजह से घर से भागकर करनी पड़ी थी शादी, पत्नी सीमा चलाती हैं करोड़ों का करोबार
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कुछ फिल्मों में सोहेल ने सलमान के साथ भी काम किया । वो फिल्में सिर्फ सलमान के नाम पर ही चल पाईं । अब सोहेल एक्टिंग से दूर सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं।
2 of 7
sohail khan with wife
- फोटो : file photo
वहीं कुछ टीवी रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाते भी नजर आ चुके हैं। सोहेल आखिरी बार अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री में कैमियो रोल में नजर आए थे । 20 दिसंबर को सोहेल अपना बर्थडे मनाते हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में ।
3 of 7
sohail khan
- फोटो : social media
सोहेल खान ने अपना फिल्मी करियर 1997 में डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। बतौर फिल्म मेकर सोहेल खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' थी। इसी फिल्म के दौरान सोहेल की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। सोहेल को सीमा सचदेव नाम की एक लड़की से प्यार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Salman Khan and Sohail Khan
- फोटो : file photo
सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। यहीं सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई। सोहेल सीमा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे लेकिन सीमा का परिवार इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं था ।
विज्ञापन
5 of 7
सोहेल खान
इसके चलते सीमा और सोहेल ने एक बड़ा फैसला लिया। जिस दिन सोहेल की पहली फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई थी। उसी दिन सोहेल और सीमा घर से भाग गए और आर्य समाज में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने निकाह किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।