सोहेल खान ने अपने भाई सलमान की तरह ही फिल्मों में बतौर एक्टर शुरुआत की थी, उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी सलमान खान को मिली। लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा। सोहेल के जन्मदिन पर सलमान खान के साथ उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आई।
Sohail Khan Birthday Video: भाईजान सलमान खान ने बरसाया भाई पर प्यार, सोहेल खान के जन्मदिन का वीडियो वायरल
सोहेल खान ने 20 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर भाई सलमान खान भी शामिल हुए। सोहेल का बर्थडे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लाइक किया जा रहा है। इस वीडियो में सोहेल और सलमान के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान को खिलाया केक
सोहेल खान के बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। केक काटकर, सबसे पहले सोहेल ने अपने भाई सलमान खान को खिलाया। इसके बाद बाकी लोगों के साथ केक शेयर किया। सोहेल की बर्थ डे पार्टी में फैमिली, फ्रेंड्स शामिल हुए थे।
View this post on Instagram
A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)
सलमान को लेकर बनाई फिल्म
सोहेल खान और सलमान खान ने साथ में कुछ फिल्में भी हैं, जिनमें दोनों ने अभिनय किया। इसके अलावा सोहेल खान ने कुछ फिल्में डायरेक्ट भी की हैं, जिसमें सलमान खान नजर आए। फिल्म ‘जय हो’ को सोहेल ने डायरेक्टेड किया था, इसमें सलमान खान ने लीड रोल किया था।
सलमान की फिटनेस से इंस्पायर
सलमान खान की फिटनेस से इंस्पायर होकर ही सोहेल खान ने भी अपनी बॉडी मेंटेन करके रखी हुई। दोनों भाइयों को अकसर साथ में साइकलिंग करते हुए, जिम में ट्रेनिंग करते हुए देखा जाता है।
साउथ फिल्म में एक्टिंग करेंगे सोहेल
जल्द ही नंदमुरी कल्याण राम की दक्षिण भारतीय एक्शन फिल्म ‘एनकेआर 21’ में सोहेल खान एक अहम रोल निभाने वाले हैं। इस फिल्म का जो पोस्टर रिलीज हुआ है, उसमें सोहेल का पहला लुक काफी अलग दिख रहा है। यह लुक फिल्ममेकर्स ने सोहेल के जन्मदिन पर खास तौर पर जारी किया है। यह फिल्म सोहेल खान की साउथ में पहली फिल्म होगी। इसमें उनका रोल नेगेटिव बताया जा रहा है।