फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान हाशमी की हीरोइन बनते ही हिट हुई थी ये एक्ट्रेस, एक ही फिल्म के लिए मिले थे 6 अवॉर्ड्स

Wed, 12 Sep 2018 10:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
some unknown facts about gorgeous actress Prachi Desai on her birthday
prachi desai

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई 12 सितंबर को अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगी। प्राची ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसम से' से की थी। प्राची को शुरु से ही फिल्मों में एक्टिंग का शौक था और इसीलिए उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्ल पुणे का ऑडिशन दिया और यहीं से प्राची की गाड़ी चल पड़ी। उनके जन्मदिन के मौके पर बात कर रहे हैं उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में...

some unknown facts about gorgeous actress Prachi Desai on her birthday
prachi desai

अपने स्कूल के दिनों में प्राची देसाई शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थीं, लेकिन जैसे जैसे वह बड़ी होती गईं उनकी दीवानगी ऋतिक रोशन के लिए बढ़ने लगी। प्राची हमेशा खुद से ज्यादा उम्र के हीरो के साथ काम करना चाहती थीं। प्राची को लगता है कि बड़ी उम्र का हीरो और यंग हिरोइन की जोड़ी फिल्मों को बहुत इंट्रेस्टिंग बना देती है।


 
some unknown facts about gorgeous actress Prachi Desai on her birthday
prachi desai
प्राची देसाई ने सिर्फ 2 सीरियल में काम किया और उन्हें रॉक ऑन में रोल ऑफर हुआ और बिना मौका गवाएं उन्होंने ये फिल्म कर ली। उस समय फरहान अख्तर की फिल्म से डेब्यू करना कोई छोटी बात नहीं थी। प्राची तो रॉक ऑन ऐसे ही नहीं मिली थी। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। एक बार प्राची जब झलक दिखला जा की शूटिंग कर रही थीं तभी उनके पास फोन आया। प्राची निर्देशक से मिलने पहुंच गईं तब उन्हें ये नहीं पता था कि उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया है और कुछ देर बाद ही उन्हें ये फिल्म ऑफर हो गई। प्राची को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें इतनी आसानी से फिल्म में रोल ऑफर हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
some unknown facts about gorgeous actress Prachi Desai on her birthday
prachi desai
एक्टिंग और गुड लुक्स की बदौलत प्राची को कई फिल्में मिलती गईं। हालांकि उन्होंने अभी तक ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन जितने में की हैं लोगों ने पसंद किया। फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में प्राची इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आईं थे। इस फिल्म के लिए उन्हें छह अवॉर्ड मिले थे। परदे पर इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। क्रिकेटर अजहरुद्दीन पर बनी फिल्म अजहर में प्राची उनकी पहली पत्नी नौरीन की भूमिका में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
some unknown facts about gorgeous actress Prachi Desai on her birthday
Prachi Desai
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक विलेन फिल्म में आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान प्राची देसाई भड़क उठीं जिसकी वजह ब्रेस्ट में सिलीकॉन पैड का इस्तेमाल करने की मांग थी। इस गाने में प्राची को छोटी चोली वाला ब्वाउज पहनना था। कहा जाता है कि क्रिएटिव टीम ने प्राची से ब्रेस्ट में सिलिकॉन पैड लगाने को कहा था। प्राची ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। यहां तक कि खुद को वैनिटी वैन में बंद कर लिया था। इसके साथ ही प्राची ने शर्त रखी थी कि जब तक उनसे माफी नहीं मांगी जाती तब तक वह दोबारा गाने की शूटिंग शुरू नहीं करेंगी। इससे बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर को सेट पर बुलाया गया और उनके समझाने के बाद प्राची दोबारा गाने की शूटिंग करने के लिए राजी हुईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed