सब्सक्राइब करें

Son of Sardaar 2 Day 5 Collection: मंगलवार को पस्त हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’, 5वें दिन घट गया फिल्म का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 05 Aug 2025 09:21 PM IST
सार

Son of Sardaar 2 Day 5 Box Office Collection: अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ कुछ दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती नजर आ रही है। आज फिल्म को सिनेमाघरों में 5वां दिन है, आज के दिन इस फिल्म ने काफी कम कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 5 Box Office Collection Tuesday Total Earning
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अजय देवगन को दर्शक जितना गंभीर किरदारों में पसंद करते हैं, उतना ही कॉमेडी में भी सराहते हैं। लेकिन फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की काॅमेडी से अजय देवगन अपने फैंस को भी इंप्रेस नहीं कर पाए हैं। इस बात का सबूत फिल्म का घटता कलेक्शन है। जानिए, आज यानी 5वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

 

Trending Videos
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 5 Box Office Collection Tuesday Total Earning
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
5वें दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने आज मंगलवार यानी 5वेंदिन 1.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया है। सोमवार को भी इसका कलेक्शन 2.35 करोड़ रुपये हुआ। कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने महज 28.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के कम होते कलेक्शन का कारण फिल्म में कॉमेडी की कमी है। कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद यह दर्शकों को हंसने पर मजबूर नहीं कर पाती है। इसमें अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन और दीपक डोबरियाल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म को विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 5 Box Office Collection Tuesday Total Earning
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या बजट वसूल कर पाएगी अजय देवगन की फिल्म 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ‘सन ऑफ सरदार 2’ का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में देखें तो अभी यह फिल्म अपने बजट को वसूलने से काेसों दूर है। जिस तरह से फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर घट रही है, उससे लगता नहीं है कि ये अपना बजट वसूल भी कर पाएगी। 
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 5 Box Office Collection Tuesday Total Earning
फिल्म 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धड़क 2’ बराबरी पर आती दिखी 
फिल्म ‘धड़क 2’ भी अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ ही रिलीज हुई। लेकिन ‘धड़क 2’ का कलेक्शन शुरुआत से कमजाेर रहा है। आज यानी मंगलवार को ‘धड़क 2’ की कमाई कुछ संभली है। फिल्म ने 1.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन 5वें दिन किया है। इस तरह देखा जाए तो आज यानी मंगलवार को ‘धड़क 2’ ने फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के कलेक्शन की बराबरी करने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 5 Box Office Collection Tuesday Total Earning
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सैयारा’ दिखा रही है दमखम 
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का असल मुकाबला फिल्म ‘सैयारा’ से है। यह फिल्म 19वें दिन में आकर भी 2.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रही है। इस तरह देखा जाए तो ‘सन ऑफ सरदार 2’ से ज्यादा कमाई ‘सैयारा’ कर रही है। फिल्म ‘सैयारा’ ने 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी पूरा कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed