बॉलीवुड में ऐसी कई कलाकार हैं जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही उनका परिवार भी चर्चा में रहता है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिनके भाई या फिर उनकी बहनें सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन क्या आप बॉलीवुड के ऐसे भाई- बहनों के बारे में जानते हैं, जो खुद को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के भाई-बहनों से रूबरू करवाएंगे।
इन बॉलीवुड सेलेब्स के भाई- बहन रहते हैं लाइमलाइट से दूर, फिल्मों से भी रखते हैं दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा और कुश सिन्हा
खूबसूरत अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा अपना जन्मदिन दो जून को मनाती हैं। वह बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा बहुत कम लाइमलाइट में रहते हैं।
ऋतिक रोशन और सुनैना रोशन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन बड़े परदे पर आज जाना- माना चेहरा हैं। ऋतिक की बहन का नाम सुनैना रोशन है, लेकिन वह आज तक छोटे या बड़े परदे पर नजर नहीं आई हैं। वह लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं।
अक्षय कुमार और अलका भाटिया
अभिनेता अक्षय कुमार की बहन भी फिल्मों से दूर रहती हैं। उनकी बहन का नाम अलका भाटिया है। अलका अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उन्होंने कारोबारी सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की। अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया भी बॉलीवुड की उन बहनों में से एक हैं जो बहुत कम लाइमलाइट में रहती हैं।
अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन को छोड़कर उनका पूरा परिवार सिनेमा से जुड़ा रहा है। बड़े परदे पर पिता, मां, भाई और भाभी का अच्छ- खासा नाम होने के बावजूद श्वेता नंदा बच्चन को बहुत कम ही परदे पर देखा गया है।