फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘कलंक’ पर है सोनाक्षी को गर्व, कहा- अब आएगा मजा

Sat, 15 Sep 2018 06:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha feels proud to be a part of kalank
Sonakshi Sinha - फोटो : Instagram

‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म 'कलंक' का हिस्सा बनने पर गर्व है। हालांकि उन्होंने 'कलंक' में अपनी भूमिका के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। वह किसी भी चीज को समय से पूर्व लीक करने में विश्वास नहीं करतीं। बॉलीवुड अभिनेत्री का कहना है कि कलंक फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित नेने, वरुण धवन, आलिया भट्ट जैसे कलाकार शामिल हैं, इसलिए इसमें मजा आना स्वाभाविक है। 


 

Sonakshi Sinha feels proud to be a part of kalank
sonakshi sinha
सोनाक्षी के अनुसार उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए बहुत से प्रोजेक्ट के लिए मना किया है। बताते चलें कि अनुराग बसु निर्देशित 'कलंक' एक पीरियाडिकल ड्रामा है। सोनाक्षी को भी ऐसी फिल्में करना पसंद है। अभिनेत्री के मुताबिक ऐसी कहानियां एक दूसरे ही युग में लेकर जाती हैं। 

 
Sonakshi Sinha feels proud to be a part of kalank
sonakshi sinha
फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोनाक्षी भी अपने अभिनय को धार देने में जुट गई हैं। सोनाक्षी की बीते कुछ वक्त से रिलीज फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब उनके करियर के लिए नई मुसीबत बनता दिख रहा है। इसका एहसास अभिनेत्री को भी है। यही वजह है कि पिछली बातों को भूलकर सोनाक्षी 'कलंक' के जरिए एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवाना चाहती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha feels proud to be a part of kalank
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी को पता है कि बॉलीवुड में किसी कलाकार के लिए समय-समय पर हिट फिल्में देना जरूरी है। ऐसे में सितारों से सजी 'कलंक' से उन्हें भी उम्मीद है। सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ के साथ 2010 में फिल्म करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी के मुताबिक वह कभी अभिनेत्री बनना ही नहीं चाहती थीं, इसलिए कभी किसी डांस क्लास में नहीं गईं। वह कहती हैं, ‘मैंने जो कुछ भी सीखा है वह सेट पर ही सीखा है।’


 
विज्ञापन
Sonakshi Sinha feels proud to be a part of kalank
Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ ने छोड़ी कलंक 
पिछले दिनों खबर थी कि माधुरी दीक्षित नेने और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'कलंक' में सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी साइन किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग का एलान होने के बाद सिद्धार्थ ने यह फिल्म छोड़ दी है। पहले इस फिल्म में सिद्धार्थ को तापसी के अपोजिट लिया गया था। पहले चर्चा थी कि तापसी के अपोजिट अर्जुन कपूर को साइन किया गया है, लेकिन डेट्स के संकट के चलते अर्जुन से भी बात नहीं बनी। ऐसे में किसी नए सितारे को शामिल करने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धार्थ की जगह फिल्म में फुकरे फेम अली फजल को लिया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed