चुलबुल पांडे की छुट्टी करने निकलीं 33 साल की ‘रज्जो’, रीमा की सीरीज में धरा दबंग पुलिस अफसर का रूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान की एक निर्माणाधीन फिल्म ‘तूफान’ के भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चाएं बीते कुछ दिनों से मुंबई फिल्म बाजार में चल रही है। फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और उनकी बहन जोया अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी टाइगर बेबी ने बीते साल अनलॉक के तुरंत बाद गोवा में एक वेब सीरीज की शूटिंग शुरू की थी। इस सीरीज में लीड रोल सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं। 33 साल की हो चुकी सोनाक्षी की आखिरी फिल्म ‘घूमकेतू’ रही है जो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म की शूटिंग भी सोनाक्षी ने फिल्म ‘लुटेरा’ के समय की थी, तब से ये फिल्म रिलीज की राह तक रही थी।
फिल्मों के मामले में सोनाक्षी के पास अब बस एक ही फिल्म है और वह है अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’। ये फिल्म भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की बात तय हो चुकी है। फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर डिजनी प्लस हॉट स्टार में अभी तक कुछ तय नहीं है। बताते ये भी हैं कि फिल्म की फाइनल कॉपी ही अब तक इसकी निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज के हाथ नहीं आई है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपना करियर फिल्म ‘दंबग’ से साल 2010 में शुरू किया था और अब तक के हिसाब से देखें तो फिल्म ‘दबंग 3’ ही बड़े परदे पर उनकी आखिरी फिल्म है। फिल्म सीरीज में रज्जो पांडे के किरदार में दर्शकों का उन्हें खूब प्यार मिला है। लेकिन, अब रज्जो पांडे ने खुद चुलबुल पांडे की जगह लेने की ठानी है और ये इरादे भी उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ही जगजाहिर किए हैं।
रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के संयुक्त निर्देशन में बन रही ये सीरीज सोनाक्षी का डिजिटल डेब्यू है। रीमा कागती इस बारे में कहती हैं, ‘सोनाक्षी सिन्हा को मैं ऐसी कलाकार मानती हूं जो जिस किरदार को करती हैं, उसमें बिल्कुल सहजता से फिट हो जाती हैं। इस सीरीज में वह एक सख्त पुलिस वाले की भूमिका कर रही हैं। इस किरदार को उन्होंने जिस तरह आत्मसात किया है, उसे देखना अपने आप में एक अलग अनुभव होगा।’