{"_id":"5e92b07d8ebc3e768f6625aa","slug":"sonakshi-sinha-ramayan-controversy-mahabharat-puneet-issar-support-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा सोनाक्षी का 'रामायण' विवाद, अब 'दुर्योधन' और 'भीष्म' में छिड़ी 'महाभारत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थम नहीं रहा सोनाक्षी का 'रामायण' विवाद, अब 'दुर्योधन' और 'भीष्म' में छिड़ी 'महाभारत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनाक्षी सिन्हा का केबीसी-'रामायण' विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। बीते दिनों 'महाभारत' में भीष्म का किरदार निभा चुके अभिनेता मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा था। मुकेश खन्ना ने कहा था कि 'रामायण' का दोबारा प्रसारण कईयों के लिए उपयोगी है। सोनाक्षी जैसे लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने में मदद करेगा। इसके बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी का बचाव किया था। अब इस पर एक और अभिनेता ने अपना पक्ष रखा है।
2 of 5
महाभारत का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर ने सोनाक्षी का बचाव किया है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए पुनीत ने कहा कि 'मुकेश खन्ना को सोनाक्षी के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था। सोनाक्षी आर्य विद्या मंदिर की स्टूडेंट रही हैं। मेरे बच्चे भी वहीं पढ़ते थे। अगर वो 'कौन बनेगा करोड़पति' में किसी एक सवाल का जवाब नहीं दे पाईं तो इसका मतलब ये नहीं है कि दुनिया खत्म हो गई।'
3 of 5
पुनीत इस्सर और महाभारत का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत ने कहा कि 'आखिर क्यों कोई किसी दूसरे की इस तरह खुलकर आलोचना कर रहा है। यह मेरी व्यक्तिगत राय है। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहता लेकिन सोचिए जरा, वो एकता कपूर के खिलाफ बोलकर एक नया विवाद खड़ा कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
puneet issar
- फोटो : social media
पुनीत आगे कहते हैं कि 'महाभारत पर किसी का कॉपीराइट नहीं है, हर किसी को बनाने का हक है। यही नहीं साजिद नाडियाडवाला के दादा जी ने भी 'महाभारत' पर फिल्म बनाई थी और वो सुपरहिट साबित हुई थी। इस उम्र में आपको विनम्र होना चाहिए। फल लगते हैं तो पेड़ को झुक जाना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
Shatrughan Sinha, Sonakshi and Mukesh Khanna
- फोटो : twitter
इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि 'मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने 'रामायण' से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ? पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने 'रामायण' का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।