सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी गई है। लोग अब कई बड़े स्टार किड्स और निर्माता-निर्देशकों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक के बाद एक स्टार को सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है। इस बीच जब सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसा करने वालों को फटकार लगाने की कोशिश तो यूजर और बुरी तरह भड़क गए।
सुशांत की खुदकुशी पर ट्वीट कर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, यूजर बोला- 'सच्चाई बाहर आते ही परेशान होने लगीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, '### (जानवर का नाम) के साथ रेसलिंग में समस्या यह है कि आप गंदे हो जाते हैं और उन्हें मजा आता है। कुछ चुनिंदा लोग ऐसे हैं जो किसी मौत के बहाने भी अपना प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोग मौत की आड़ में अपने मुद्दों को उठा रहे हैं। कृपया यह सब बंद करें। आपकी नकारात्मकता, घृणा और जहर की अभी कोई आवश्यकता नहीं है। दुनिया से चले जाने वाले शख्स के प्रति कुछ सम्मान दिखाएं।'
Certain people are just disgusting and will always be. pic.twitter.com/vTgQdCm7AP
सोनाक्षी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'करण जौहर की चमची...अब सच्चाई बाहर आने लगी तो इनको परेशानी होने लगी है।' एक और ने लिखा, सुशांत सिंह था तो जाने दिया, स्टार किड होता तो कैंडल मार्च निकाल देते।'
Certain people are just disgusting and will always be. pic.twitter.com/vTgQdCm7AP Sushant Singh tha to jaane diya, star kid hota toh candle march nikal jaata😒😒😒😒😞😞😞😞
यूजर यहीं नहीं रूके, ऐसे में एक और लिखा, 'लगता है सोनाक्षी मैडम को डर लगने लगा है कि कहीं ऐसा ना हो कि लोग भारतीय स्टार किड की मूवी देखने से मना कर दें। जब बात धंधे पर आती है तो सोनाक्षी मैडम भगवान कृष्ण को रावण का दोस्त बता देती हैं।'
लगता है सोनाली मैडम को डर लगने लगा है कहीं ऐसा ना हो कि भारतीय स्टार किड की मूवी देखने से मना कर दें जब बात धंधे पर आती है तो सोनाक्षी मैडम भगवान कृष्ण को रावण का दोस्त बता देती हैं
बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड को आड़े हाथ लेते हुए फटकार लगाई थी। कंगना ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन कुछ जो इस मामले में माहिर हैं कि किस तरह पैनल नैरेटिव चलाना है वो बता रहे हैं कि कुछ लोगों का दिमाग कमजोर होता है वो डिप्रेशन में आ जाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं। वह इंजीनियरिंग के एंट्रेंस एग्जाम का रैंक होल्डर है। उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है। उनके लास्ट पोस्ट देखिए। वह लोगों से कह रहे हैं कि मेरी फिल्में देखिए। मेरा कोई गॉडफादर नहीं है मुझे निकाल दिया जाएगा इंडस्ट्री से। अपने इंटरव्यू में वो जाहिर कर रहे हैं कि मुझे क्यों नहीं इंडस्ट्री अपनाती है। तो इस हादसे की कोई बुनियाद नहीं है। वाहियात फिल्म को सारे अवॉर्ड मिलते है।
क्या आत्महत्या से पहले सुशांत ने रिया चक्रवर्ती को किया था फोन? अब पुलिस करेगी पूछताछ