{"_id":"5ee7f1a48ebc3e4325012a58","slug":"sushant-singh-rajput-suicide-case-mumbai-police-will-be-questioned-to-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आत्महत्या से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को किया था फोन? अब पुलिस करेगी पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या आत्महत्या से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को किया था फोन? अब पुलिस करेगी पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। लेकिन उनके जाने का दुख अभी तक हर दिल में है। इतना प्रतिभावान और जिंदादिल कलाकार का खुदकुशी करना, कई सवाल खड़े कर रहा है। इसी के चलते महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सुशांत के आत्महत्या के मामले में हर पहलू से जांच करने की बात कही है।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती भी पेशे से अभिनेत्री हैं। वह जलेबी फिल्म के चलते चर्चा में आईं। इससे पहले वह सोनाली केबल, बैंक चोर जैसी फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। सुशांत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर की बात भी की जा रही है। सुशांत के अंतिम संस्कार में रिया पहुंची थीं। अब पुलिस इस मामले में रिया से भी पूछताछ करेगी।
3 of 5
अभिनेता सुशांत
- फोटो : अमर उजाला
सुशांत के फ्लैट पर सोमवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंची थी। यहां पुलिस ने सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किए। इस मामले में कई और लोगों से भी पूछताछ हो चुकी है जबकि कई और ऐसे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जिनसे अभी पूछताछ होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस जिन लोगों से पूछताछ करेगी उनमें सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा है कि आत्महत्या से पहले सुशांत ने महेश और रिया को कॉल किया था लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया। वहीं जब महेश ने सुशांत को कॉल बैक किया तब तक वो आत्महत्या कर चुके थे।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल देशमुख
- फोटो : ट्विटर
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वहीं मीडिया में चल रही रिपोर्ट का माने तो वह अपने काम को लेकर गंभीर अवसाद से भी गुजर रहे थे। इसलिए मुंबई पुलिस इस नजरिए से भी जांच करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।