बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का डटकर सामना किया। न्यूयॉर्क में कई महीने तक इलाज करवाने के बाद सोनाली भारत कुछ वक्त पहले वापस लौट आई हैं। कैंसर से जंग जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज साझा की है। यह खुशखबरी सोनाली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को सेट की एक तस्वीर पोस्ट करके दी।
कैंसर से जंग जीतकर 4 महीने बाद काम पर लौटीं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- 'मरती जा रही थी भावनाएं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाली ने अपनी तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा। इस कैप्शन में सोनाली ने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की। सोनाली बेंद्रे ने लिखा - 'लंबे आराम के बाद सेट पर लौट रही हूं। कई तरीकों और स्तरों पर आजमाई गई हूं। फिर से काम पर लौट पर अजीब सा एहसास हो रहा है। मेरे पास अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए शब्द ही नहीं है। कैमरे को दोबारा फेस करना एक अलग सा अनुभव है।'
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
सोनाली ने आगे लिखा - 'पिछले कुछ महीनों से मेरी भावनाएं मरती जा रही थीं। ऐसी भावनाएं व्यक्त करना अच्छा लगता है जो कि आपके काम को चाहिए। यह वही दिन है जो मेरी मदद कर रहा है। #SwitchOnTheSunshine #OneDayAtATime..'इस पोस्ट के साथ सोनाली ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर में सोनाली व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही डेनिम जैकेट और गॉगल्स उन पर काफी जंच रहे हैं।
सोनाली के जन्मदिन पर गोल्डी का पोस्ट भी वायरल हुआ था जो काफी इमोशनल था। गोल्डी बहल ने खूबसूरत कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस तस्वीर में गोल्डी सोनाली के सिर पर किस करते दिखे थे। गोल्डी बहल ने लिखा था- 'ऐसा माना जाता है कि आपका पार्टनर आपका अक्स होता है, आपकी ताकत होता है आपका अच्छा दोस्त भी होता है और सबसे ज्यादा आपकी प्रेरणा होता है, मगर आप मेरे लिए इन सब से भी ज्यादा हैं, भले ही 2018 का साल आपके लिए मुश्किल भरा रहा लेकिन मुझे आपकी हिम्मत और धैर्य पर गर्व है, आपने उन सभी को प्रभावित किया है जिन्होंने आपको करीब से जाना है।'
A post shared by Goldie Behl (@goldiebehl) on
आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे 4 महीने तक न्यूयॉर्क में इलाज करवाने के बाद भारत वापस लौटी हैं। सोनाली ने पोस्ट लिखा था- 'लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ला देती हैं। सच में ऐसा होता है। इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ। अब मैं वहां वापस आ रही हूं जहां मेरा दिल है । ये एक ऐसी फीलिंग है जिसे मैं बता नहीं सकती लेकिन कोशिश कर रही हूं। अपने परिवार और दोस्तों को खुश देखने के लिए मैं बेताब हूं ।' सोनाली ने ये भी बताया कि उनकी कैंसर की जर्नी अभी तक खत्म नहीं हुई है। यह अभी इंटरवल है।'