फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी बॉलीवुड पर राज करती थीं बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, इस वजह से होना पड़ा फिल्मों से दूर

Wed, 01 Jan 2020 08:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 01 Jan 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
sonali bendre birthday special life unknown facts
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे एक जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फिल्मों में आने से पहले सोनाली ने मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी नाम कमाया था। 19 साल की उम्र में सोनाली की पहली फिल्म 'आग' (1994) रिलीज हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इसी साल सोनाली की एक और फिल्म 'नाराज' रिलीज हुई।

sonali bendre birthday special life unknown facts
sonali bendre - फोटो : social media

साल 1996 में सोनाली की फिल्म 'दिलजले' रिलीज हुई। इसमें उनके साथ अजय देवगन थे। फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद सोनाली की कई फिल्में आईं जो सुपरहिट रही थीं। इनमें सुनील शेट्टी के साथ 'भाई', आमिर के साथ 'सरफरोश' और शाहरुख के साथ 'डुप्लीकेट' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।

sonali bendre birthday special life unknown facts
sonali bendre - फोटो : social media

फिल्मों से लंबे समय से गायब सोनाली बेंद्रे कैंसर से लड़ाई जीत चुकी हैं। साल 2018 में पता चला था कि सोनाली को कैंसर है। कैंसर का इलाज करने के लिए वे न्यूयॉर्क गईं, जहां कुछ महीनों तक उनका इलाज चला। सोनाली कैंसर के इलाज के दौरान समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहीं और पल-पल की खबरें भी देती रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre birthday special life unknown facts
सोनाली बेंद्रे - फोटो : twitter

ऐसे में सोनाली के पति गोल्डी बहल ने हर मुश्किल घड़ी में उनका हौसला बांधा। सोनाली ने बताया 'मैं न्यूयॉर्क नहीं जाना चाहती थीं, लेकिन मेरे पति ने मेरी बात नहीं मानी और पूरे रास्ते फ्लाइट में उनसे लड़ती रही, मैंने कहा ऐसा क्यों कर रहे हो? मैंने कहा भारत में भी अच्छे डॉक्टर्स हैं, फिर मुझे वहां क्यों ले जा रहे हो?'  

विज्ञापन
sonali bendre birthday special life unknown facts
सोनाली बेंद्रे

सोनाली लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वो आखिरी बार साल 2013 में फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वो बॉलीवुड से दूर हो गईं। कुछ समय पहले सोनाली ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो सेट पर लौट आई हैं। सोनाली ने लिखा था- 'लंबे आराम के बाद सेट पर लौट रही हूं। कई तरीकों और स्तरों पर आजमाई गई हूं। फिर से काम पर लौट कर अजीब सा एहसास हो रहा है। मेरे पास अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए शब्द ही नहीं है। कैमरे को दोबारा फेस करना एक अलग सा अनुभव है।' जाहिर है सोनाली के फैंस पर्दे पर उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की खरी खोटी सुन फूट-फूटकर रोने लगीं शहनाज, वजह बने पारस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed