{"_id":"5ccbde80bdec2207203abda2","slug":"sonali-bendre-share-her-cancer-experience-she-cant-sleep-whole-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाली बेंद्रे के लिए बेहद मुश्किल थी वो रात, जब डॉक्टर ने बताई थी कैंसर होने की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाली बेंद्रे के लिए बेहद मुश्किल थी वो रात, जब डॉक्टर ने बताई थी कैंसर होने की बात
सोनाली बेंद्रे कैंसर को मात देकर अब हेल्दी लाइफ जी रही हैं । सोनाली अपना इलाज करवाने के लिए पिछले साल न्यूयॉर्क गई थीं । इससे पहले उन्होंने कैंसर होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी । अब सोनाली ने कैंसर को लेकर अपने अनुभव को शेयर किया है ।
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
हाल ही में सोनाली बेंद्रे अपनी दोस्त सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय के साथ नेहा धूपिया के चैट शो BFFs विद वॉग में पहुंची थीं । यहां उन्होंने कैंसर को लेकर अपनी जंग पर बात की । सोनाली ने बताया कि जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला तो उनको कैसा महसूस हुआ ।
3 of 5
Sonali Bendre
- फोटो : Instagram
सोनाली भावुक हो गईं और बताया कि वो रात काफी मुश्किल से बीती थी । सोनाली ने कहा, 'जब इस बारे में सुना तो मुझे ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन आपके ऊपर से गुजर गई हो । मैं उस दिन बिल्कुल भी नहीं सोई । उस रात मैंने सभी चीजों को पहचाना, मंजूर किया और सोचा कि मैं आखिरी बार ये सोचते हुए रो रही हूं कि ये मुझे कैसे हुआ और क्यों हो रहा है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonali bendre
- फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उस पल में फैसला कर लिया था कि अब कोई रोना नहीं होगा । बस स्माइल और खुशियां होंगी । जब मैंने सूरज को आते देखा तो वो मुझे क्लिक कर गया । मैंने अपनी फैमिली और दोस्तों को तस्वीर भेजी और कहा कि 'Girls, Switch on the Sunshine'.
विज्ञापन
5 of 5
sonali bendre
कैंसर के इलाज के वक्त सुजैन और गायत्री, सोनाली से मिलने के लिए अक्सर न्यूयॉर्क जाती रहती थीं । सोनाली ने कहा, 'बीमारी में मेरी इन दो दोस्तों ने मुझे काफी सपोर्ट किया । वे हर वक्त मेरे साथ खड़ी रहीं । मुझे लगता है कि ये बेस्ट हैं। ' कैंसर के दौरान सोनाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं और अपनी हर एक्टिविटी को शेयर करती थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।