सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रांझणा को हुए आठ साल: सोनम कपूर फिल्म से हुईं हिट, धनुष को बॉलीवुड में मिली जगह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 21 Jun 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor and dhanush Starrer film raanjhanaa completed 8 years
सोनम कपूर, धनुष, फैन क्लब - फोटो : Instagram

जोया और कुंदन की बचपन के प्यार की कहानी आज भी दर्शकों को याद है। आनंद एल राय की फिल्म रांझणा ने आज आठ साल पूरे कर लिए हैं। बनारस की गलियों से निकली कुंदन और जोया की प्रेम कहानी। जिसे बड़े पर्दे पर सोनम कपूर और धनुष ने फिल्म 'रांझणा' में दिखाया। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में सोनम कपूर के अभिनय को दर्शकों ने बहुत सराहा था तो वहीं साउथ स्टार धनुष को भी साउथ और बॉलीवुड के प्रशंसकों से खूब प्यार मिला।



गाने और डायलॉग्स दोनों हुए सुपरहिट

आनंद एल राय की फिल्म 'रांझणा' की कहानी जितनी मजबूत थी, उतने ही अधिक फिल्म के डायलॉग्स लोकप्रिय हुए। फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को बहुत ही पसंद आया। आज भी कई प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए 'रांझणा हुआ मैं तेरा' गाते हैं और इसी के साथ फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं। तनु वेड्स मनु के अलावा ये फिल्म निर्देशक के तौर पर आनंद एल राय के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है।

Trending Videos
Sonam Kapoor and dhanush Starrer film raanjhanaa completed 8 years
सोनम कपूर, धनुष, फैन क्लब - फोटो : Instagram

क्या थी फिल्म की कहानी

इस फिल्म की शूटिंग बनारस और दिल्ली में की गई थी। ये कहानी कुंदन की है जिसे बचपन में पहली नजर में जोया से प्यार हो जाता है। जोया पढ़ने के लिए दिल्ली चली जाती है, वहां उसे जसजीत सिंह यानी कि अभय देओल से प्यार हो जाता है। कुंदन अपने प्यार का इंतजार सालों तक करता है। लेकिन उसका इंतजार ही उसकी मौत का कारण बन जाता है। छोटा कुंदन जोया से चोला लेने जाता है जहां छोटी सी जोया नमाज पढ़ रही होती हैं और उसे पहली नजर में ही जोया से प्यार हो जाता है। धनुष का किरदार 'कुंदन' यहां अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है 'नमाज में वो थी और दुआ हमारी कुबूल हो रही थी।' यहां से जोया और कुंदन की अलग और अनोखी प्रेम कहानी की शुरुआत हो जाती है। कुंदन का बचपन जोया के प्यार में ही कब जवान हो जाता है उसे भी पता नहीं चलता। लेकिन बचपन के प्यार पर परिवार का पहरा पड़ जाता है और जोया के पिता उसे कुंदन और बनारस से दूर दिल्ली पढ़ने भेज देते है। यहां से कहानी में असल मोड़ शुरू होता है। कुंदन, जोया के प्यार में 'रांझणा' बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor and dhanush Starrer film raanjhanaa completed 8 years
सोनम कपूर, धनुष, फैन क्लब - फोटो : Instagram

साधारण कहानी को बनाया आनंद एल राय ने खास

ये कहानी अगर सिर्फ आप किसी की मुंह जुबानी सुनेंगे तो इसमें आपको कुछ खास नहीं लगेगा। लेकिन इसी साधारण सी कहानी को आनंद एल राय ने जबरदस्त तरह से फिल्माया। उन्होंने फिल्म में सोनम उर्फ जोया की मासूमियत दिखाई तो वहीं जोया के प्यार में रांझणा हुए को कुंदन यानि की धनुष की हर मनचली अदा को बहुत ही खूबसूरती के साथ परदे पर उतारा। लेकिन ये कहानी केवल कुंदन और जोया की नहीं बल्कि बिंदिया (स्वरा भास्कर), मुरारी (जीशान अय्युब) और जसजीत सिंह (अभय देओल) की भी है। सभी ने अपने अभिनय से फिल्म में चार चांद लगा दिए।

Sonam Kapoor and dhanush Starrer film raanjhanaa completed 8 years
सोनम कपूर, धनुष, फैन क्लब - फोटो : Instagram

सोनम कपूर को फिल्म से मिला नया मुकाम

सोनम कपूर को इस फिल्म में एक नया मुकाम दिया। इस फिल्म से पहले सोनम की कई फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। लेकिन साल 2013 में आई रांझणा ने रातो-रात सोनम के करियर को बदल कर रख दिया और उन्हें बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल किया। सोनम ने इस फिल्म में जोया के किरदार से सबका दिल जीता और इस फिल्म में सोनम ने अपना 100% दिया। सोनम की जब भी बेहतरीन फिल्मों की बात की जाती है तो उसमें रांझणा का नाम जरूर शामिल होता है।

विज्ञापन
Sonam Kapoor and dhanush Starrer film raanjhanaa completed 8 years
सोनम कपूर, धनुष, फैन क्लब - फोटो : Instagram

धनुष को बॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक

साउथ में तो धनुष मशहूर थे ही, लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद इस अभिनेता ने हिंदी दर्शकों के दिल में भी अपनी अलग जगह बनाई। धनुष की कुंदन के रूप में तमिल एक्सेंट वाली हिंदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में उनके डायलॉग्स से लेकर उनका मनचला अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म ने साउथ सिनेमा के साथ धनुष के लिए हिंदी सिनेमा के दरवाजे भी खोल दिए। इस फिल्म के 8 साल पूरे होने पर पूरी'रांझणा' की टीम को अमर उजाला की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed