{"_id":"5ae0600a4f1c1b58098b655e","slug":"sonam-kapoor-on-marriage-plans-while-launching-veere-di-wedding-trailer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी के सवाल पर सोनम कपूर ने कह डाली बड़ी बात, सुनकर करीना और स्वरा हो गईं हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: शादी के सवाल पर सोनम कपूर ने कह डाली बड़ी बात, सुनकर करीना और स्वरा हो गईं हैरान
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों की मानें तो इनविटेशन भी बंट चुके हैं और शादी 7 मई को मुंबई के होटल में धूमधाम से होगी। इस बीच सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान मीडिया ने उनसे शादी से जुड़े कई सवाल किए।तभी सोनम ने सभी को ऐसी बात कह दी जिससे वहां पर सन्नाटा पसर गया।
Veere Di wedding
इस इवेंट में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी मौजूद थीं। सभी पत्रकारों ने सोनम से उनकी शादी की खबरों की असलियत जानने की कोशिश की तो सोनम ने उन्हें दो टूक जवाब दे दिया। जिसे देखकर इतना तो कह सकते हैं सोनम अभी कुछ भी बताने के मूड में नहीं है।
veere di wedding
सवाल का जवाब देते हुए सोनम कपूर ने कहा - 'जब वक्त आएगा तो सभी को सब पता चल जाएगा। मीडिया से अच्छे रिश्ते रहे हैं। इस बात को उनके साथ जरूर साझा करूंगी।' सोनम कपूर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का ट्रेलर कुछ ही देर पहले लॉन्च किया गया है जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही इन सभी एक्ट्रेस के काम की तारीफ कर रहे हैं।
. #SonamKapoor finally answers the million dollar question - When is she getting MARRIED??? Find out here #VeereDiWeddingTrailer launch pic.twitter.com/U6YfAaPr0X
— BollywoodLife (@bollywood_life) April 25, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor
सोनम कपूर अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं । इस पंजाबी रॉयल वेडिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं । हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में 7 मई को मुंबई में फाइव स्टार होटल से होंगी । वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी और इंटीरियर डिजाइनर कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित आलीशान बंगले में पूरी की जाएंगी ।
विज्ञापन
SONAM KAPOOR
कपूर खानदान की यह सबसे महंगी शादियों में से एक होगी । संगीत की रिहर्सल अनिल कपूर के जुहू बंगले में चल रही हैं। हाल ही में संदीप खोसला की भतीजी की शादी में सोनम ने 'प्रेम रतन धन पायो' गाने पर डांस किया था । 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। जिसमें तैमूर के जन्म के बाद करीना पहली बार फिल्म में नजर आएंगी।