{"_id":"5ae0803a4f1c1b84028b6756","slug":"ishaan-khatter-beyond-the-clouds-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशान की 'Beyond The Clouds' ने 5 दिन में निकाला बजट, धीमी रफ्तार के बावजूद जीता दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशान की 'Beyond The Clouds' ने 5 दिन में निकाला बजट, धीमी रफ्तार के बावजूद जीता दिल
Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Beyond the cloud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी लेकिन फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी दिखाई दे रही है। इस फिल्म ने अब तक 1.30 करोड़ का बिजनेस किया है।
2 of 5
beyond the clouds review
इस फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी हो लेकिन हर कोई ईशान खट्टर की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। इस फिल्म में ईशान ने मोहनन नाम के युुवा लड़के का किरदार निभाया है जो जिंदगी जीने के लिए ड्रग्स बेचता है। इसमें ईशान के अलावा मालविका मोहनन लीड रोल में हैं। इस फिल्म को माजिद मजीदी ने डायरेक्ट किया है।
3 of 5
Beyond The Clouds
इस फिल्म का बजट 1.2 करोड़ है। इस फिल्म ने पहले दिन महज 25 लाख की कमाई की। मुंबई मिरर की मानें तो बाकी दिनों में यह फिल्म करीब 40 से 50 लाख का बिजनेस कर चुकी हैं। ऐसे में यह फिल्म शुक्रवार, शनिवार रविवार, सोमवार और मंगलवार मिलाकर करीब 1.30 करोड़ कमा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Beyond The Clouds
इस कलेक्शन से इतना तो तय है कि फिल्म महज 5 दिनों में ही बजट निकालने में कामयाब रही। इस फिल्म की धीमी रफ्तार देखकर इतना तो कहा जा सकता है ईशान की 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' फिल्म कमाई के मामले में टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' से पीछे जरूर रह गई है।
विज्ञापन
5 of 5
beyond the clouds review
हालांकि इस फिल्म के जरिए ईशान लोगों के दिलों पर धाक जमाने में कामयाब रहे। 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' रिलीज से पहले ही ईशान जाह्नवी कपूर की के साथ 'धड़क' फिल्म साइन कर चुके थे। 'धड़क' फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।