पूरे विश्व में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के एक ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने नाराजगी जाहिर की है। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर सोनम के ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है।
सोनम कपूर को नहीं पसंद आया डोनाल्ड ट्रंप का ये ट्वीट, लिखा- 'अमेरिकन्स जरूर इस वक्त शर्मिंदा हो रहे होंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में डोनाल्ड ने लिखा, 'मैं ब्रिटेन और उनकी महारानी का बहुत अच्छा दोस्त और प्रशंसक हूं। यह कहा गया था कि शाही परिवार छोड़ चुके हैरी और मेघन स्थायी रूप से कनाडा में रहेंगे। अब उन्होंने अमेरिका के लिए कनाडा को छोड़ दिया है। हालांकि, अमेरिका उन्हें सुरक्षा इंतजामों पर आने वाले खर्च का बोझ नहीं उठाएगा, उन्हें इसका भुगतान करना होगा।'
I am a great friend and admirer of the Queen & the United Kingdom. It was reported that Harry and Meghan, who left the Kingdom, would reside permanently in Canada. Now they have left Canada for the U.S. however, the U.S. will not pay for their security protection. They must pay!
डोनाल्ड ट्रंप का ये ट्वीट सोनम कपूर को कुछ खास पसंद नहीं आया और अभिनेत्री ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, 'अमेरिकन्स जरूर इस वक्त शर्मिंदा हो रहे होंगे। वह वास्तव में उस वैश्विक महामारी के बारे में सोचने के बजाए, जो अब तक कई जिंदगियों को नुकसान पहुंचा चुकी है। बल्कि अपना समय व्यर्थ की बातों पर बर्बाद कर रहे हैं।' सोनम कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Americans must be so embarrassed right now. He is actually wasting his time on tabloid nonsense instead of the global pandemic that is devastating lives. https://t.co/TZO9r2UpHa
वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर का कोई पोस्ट वायरल हो रहा है। इससे पहले सोनम कपूर ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में सोनम कपूर अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रही थीं। सोनम के वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया था।
View this post on Instagram
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
बता दें कि इससे कुछ वक्त पहले सोनम का अपनी सास के साथ बात करते हुए वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। बात सोनम कपूर के फिल्मी करियर की करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी।