{"_id":"60f90f27441d7b7c0d2972a3","slug":"sonam-kapoor-reacts-on-pregnancy-rumours-drinks-ginger-tea-on-first-day-of-periods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अटकलों पर विराम: सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया जवाब, पीरियड्स के पहले दिन किया ये पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अटकलों पर विराम: सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया जवाब, पीरियड्स के पहले दिन किया ये पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और फैशनिस्ता कहलाने वाली सोनम कपूर अपने फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करती हैं। सोनम कपूर कुछ दिन पहले ही लंदन से भारत लौटी हैं। बेटी के आने की खुशी में पापा अनिल कपूर खुद एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचे थे। पापा को एक साल बाद देख सोनल काफी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उस दौरान सोनम ने काफी ढीले कपड़े पहने थे। बस फिर क्या था लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि सोनम प्रेग्नेंट हैं। अब सोनम ने अपनी एक दिलचस्प तस्वीर साझा की है और प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगा दिया है।
हाल ही में सोनम ने एक पोस्ट साझा कर यह साफ कर दिया है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। सोनम का यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक हॉट ड्रिंक पीती नजर आ रही हैं। सोनम ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा, "मेरे पीरियड्स के पहले दिन के लिए गर्म पानी की बोतल और जिंजर टी' (अदरक वाली चाय)। सोनम ने बड़े ही अलग अंदाज में इन अफवाहों पर विराम लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
दरअसल, जब सोनम लंदन से वापस लौटीं तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सोनम और उनके पति आनंद आहूजा को आने वाले बच्चे की बधाई देनी शुरू कर दी तो वहीं कुछ लोग अनिल कपूर को नाना बनने के लिए मुबारकबाद देने लगे। ऐसे में अब सोनम कपूर की पीरियड्स वाली पोस्ट के बाद इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है।
4 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : विरल भयानी
बता दें, अनिल कपूर अपनी लाड़ली को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थें। सोनम कपूर एयरपोर्ट टर्मिनल से जैसे ही बाहर निकली उनके सामने उनके पिता अनिल कपूर खड़े हुए थे। अपने पिता को देखते ही सोनम कपूर के मुंह से एक ही शब्द निकला जो था 'पापा।' सोनम कपूर अपने पिता को देखकर पूरी तरह से भावुक हो गईं। अनिल कपूर को देखते ही बेटी सोनम कपूर ने उन्हें अपने गले से लगा लिया और वो रो पड़ीं, लेकिन मीडिया के सामने सोनम सिर नीचे करके अपने आंसुओ को छुपाती हुईं नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार 2019 में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा दुलकर सलमान ने काम किया था। फिल्म को ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया तो नहीं मिली। इसके अलावा वह पिछले साल अपने पिता के साथ एके वर्सेस एके में कैमियो करती भी दिखाई दी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X