फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाई थीं सोनम, अब गाड़ी में पति के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखीं

Mon, 21 May 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor receive husband anand ahuja at mumbai airport
सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल से लौट आई हैं और अब वो फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हो गई हैं। शादी के बाद सोनम काम की वजह से हनीमून भी नहीं जा पाई हैं हालांकि वो आनंद आहूजा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।  

sonam kapoor receive husband anand ahuja at mumbai airport
सोनम कपूर

आनंद आहूजा दिल्ली गए थे जिसके बाद वो वापस मुंबई पहुंचे। ऐसे में आनंद से मिलने के लिए सोनम खुद को रोक नहीं पाईं और उन्हें रिसीव करने के लिए खुद एयरपोर्ट गई थीं। सोनम से मिलने के लिए आनंद भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। उनके चेहरे पर सोनम से मिलने का उत्साह साफ नजर आ रहा था। 

sonam kapoor receive husband anand ahuja at mumbai airport
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram

गाड़ी में बैठने के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा रोमांटिक अंदाज में कैमरे में कैद किए गए। बता दें कि 8 मई को सोनम और आनंद ने मुंबई में शादी की थी। शादी के तुरंत बाद सोनम कांस के लिए रवाना हो गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor receive husband anand ahuja at mumbai airport
Sonam Kapoor

बता दें कि करीब 2 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद सोनम और आनंद सिख रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी में पूरा कपूर खानदार बेहद खुश नजर आया था, खासकर पिता अनिल कपूर की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं था। 

विज्ञापन
sonam kapoor receive husband anand ahuja at mumbai airport
sonam kapoor at cannes

सोनम कपूर शादी के बाद आनंद के साथ हनीमून पर नहीं जा पाईं। वह काम की वजह से पहले कांस चली गईं और फिर उनकी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन है। इसके बाद वह कई फिल्मों की शूटिंग की वजह से भी अभी और कई महीनों तक अपना हनीमून प्लान नहीं कर पाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed