बॉलीवुड में इन दिनों काफी उथल- पुथल देखी जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में दो फाड़ नजर आ रहे हैं। वहीं सुशांत के फैंस भी उनकी आत्महत्या से इतने आहत हैं कि उन्होंने लगातार बॉलीवुड के कई सेलेब्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लेकिन अब सोनम कपूर ने अपने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है।
ट्रोलर्स ने कहा 'काश उसकी जगह तुम मर जातीं', अब सोनम कपूर ने दिया है करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर वैसे तो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आती रहती हैं। सोनम के कई ट्वीट्स और सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होते ही रहते हैं। ऐसे में उन्हें बहुत से लोगों के खराब कमेंट्स का सामना भी करना पड़ता है। वहीं जब से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है तब से ये सिलसिला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। जिसके चलते सोनम ने ये कदम उठाया है।
सोनम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। ये स्क्रीनशॉट सोनम को किए गए मैसेजेस के हैं। इन मैसेज में लोगों ने उनको जमकर खरी- खोटी सुनाई है। सोनम में इन्हें शेयर करते हुए लिखा, 'ये कुछ कमेंट्स हैं जो मुझे सुनने को मिल रहे हैं। जो भी मीडिया और अन्य लोगों ने इस बात को बढ़ावा दिया है मैं आप सबको इसका जिम्मेदार मानती हूं। जो लोग दूसरों के साथ अच्छा बर्ताव करने का संदेश दे रहे हैं, वो खुद दूसरे का बुरा कर रहे हैं।'
This is some of comments coming my way. All the media and all the people who’ve encouraged this sort of behaviour and instigated it. This is on you. People talking about how one should have been kind to someone are doing worse to others. pic.twitter.com/6rH4LSBOxp
दरअसल ये सब एक वीडियो क्लिप से शुरु हुआ है। सुशांत के निधन के बाद उनके फैंस उनकी कई थ्रोबैक वीडियो साझा कर रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो सामने आया है करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' से। जिसमें एक एपिसोड में सोनम कपूर भी शामिल हुई हैं। इस क्लिप में सोनम बोल रही हैं वो सुशांत को नहीं जानती और उन्होंने उनकी कोई फिल्म नहीं देखी है। ये बात सुशांत के फैंस को पसंद नहीं आई।
इससे पहले सोनम कपूर ने ट्रोलर्स से तंग आकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। लेकिन तब भी ट्रोलर्स हैं कि रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गौरतलब है कि केवल सोनम ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सभी स्टारकिड्स इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सुशांत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्स का मुद्दा गर्माता जा रहा है। जिसे लेकर उनके फैंस बॉलीवुड पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
पढ़ें: राखी सावंत के सपने में आए सुशांत सिंह राजपूत, कहा- 'मैं तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा'