सब्सक्राइब करें

Blind Wrap Up: सोनम फिर दिखेंगी इस फिल्म की सोलो लीड में, स्कॉटलैंड में 39 दिन में पूरी की शूटिंग

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 13 Feb 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor wraps up Shome Makhija's directorial 'Blind' in 39 days in Glasgow
ब्लाइंड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2021 की जबर्दस्त शुरूआत करते हुए अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी नई फिल्म ‘ब्लाइंड’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले इस फिल्म के स्कॉटलैंड की ग्लासगो फिल्मसिटी में शुरू होने की खबर दी थी। निर्देशक शोम मखीजा और उनकी टीम ने फिल्म की पूरी शूटिंग 39 दिनों में पूरी कर ली है।

Sonam Kapoor wraps up Shome Makhija's directorial 'Blind' in 39 days in Glasgow
सोनम कपूर - फोटो : instagram

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने करियर में हर बार कुछ न कुछ ऐसा करने की कोशिश की है जो उन्हें हिंदी सिनेमा की आम हीरोइनों से अलग ही रखती है। फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त की प्रेमिका का किरदार निभाने के बाद फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में सोनम ने किरदारों से प्रयोगों का नया अध्याय लिखा और ‘जोया फैक्टर’ व ‘एके वर्सेज एके’ में भी वह अपनी तरफ से काफी मेहनत करती दिखीं।

Sonam Kapoor wraps up Shome Makhija's directorial 'Blind' in 39 days in Glasgow
सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor

लेकिन, किसी फिल्म की सोलो लीड के तौर पर फिल्म ‘नीरजा’ के बाद सोनम कपूर की अगली फिल्म होगी ‘ब्लाइंड’। इसी नाम की एक कोरियन फिल्म के आधिकारिक हिंदी रीमेक के तौर पर बन रही इस फिल्म की कहानी पुलिस अकादमी से निकली एक ऐसी रंगरूट की कहानी बताई जाती है जिसकी देखने की शक्ति चली जाती है लेकिन उसकी बाकी इंद्रियां अतिरिक्त रूप से विकसित हो चुकी हैं। फिल्म की स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग स्कॉटलैंड के बहुत ही कठिन मौसम में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor wraps up Shome Makhija's directorial 'Blind' in 39 days in Glasgow
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘ब्लाइंड’ के निर्माताओं में मशहूर फिल्ममेकर सुजॉय घोष का नाम प्रमुख है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलिट दुबे ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को इसी साल के आखिर तक रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद सुजॉय घोष जल्द ही भारत में अपनी अगली फिल्म शुरू करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Sonam Kapoor wraps up Shome Makhija's directorial 'Blind' in 39 days in Glasgow
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सुजॉय घोष की कंपनी ने हाथ ही में प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनी मेराज एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है और साथ में दो फिल्में बनाने का एलान भी किया। इस समझौते के तहत बनने वाली पहली फिल्म एक बांग्ला फिल्म की रीमेक होगी और इसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक चोटी की हीरोइन का नाम करीब करीब फाइनल भी हो चुका है। इस फिल्म को सुजॉय के सहायक रहे तथागत निर्देशित करने वाले हैं। दूसरी फिल्म टैगोर की प्रसिद्ध कहानी ‘काबुलीवाला’ का आधुनिक संस्करण होगी और इसे सुजॉय खुद निर्देशित करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed