सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार सोनम को पति आनंद आहूजा के साथ एक स्टोर के लॉन्च पर देखा गया। इस दौरान वह अपने बेबी बंप को भी फ्लांट करती नजर आईं।
Sonam Kapoor: प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार पति के साथ एक इवेंट में पहुंचीं सोनम, बेपी बंप दिया दिखाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने लिखा था कि चार हाथ, जो आपकी जिनती हो सके उतनी अच्छी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं। सोनम के इस पोस्ट के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया था।
बुधवार को जब सोनम एक स्टोर के लॉन्च पर पहुंची तो उन्होंने वाइट कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लू कलर का सूट-पेंट पहन रखा था। इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं और उनका बेबी बंप भी दिखाई दे रहा था। वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ पहुंची थी, जिन्होंने वाइट कलर की शर्ट और ब्राउन कलर की पेंट पहनी थी। इस दौरान दोनों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस इवेंट में अनिल कपूर, हुमा कुरैशी और पत्रलेखा भी मौजूद रहे।
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
आपको बता दें कि सोनम ने साल 2007 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत संयज लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी। वहीं, आखिरी बार वह साल 2019 में आई ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं। सोनम की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने आनंद आहूजा को कई साल डेट करने के बाद 2018 में शादी की थी और अब जल्द ही दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं।