Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Dhanush Aishwarya Split: Aishwarya Rajinikanth changed the bio of Twitter and Instagram handle removed Dhanushs name from his name
{"_id":"623b51351e98bd12c30bd920","slug":"dhanush-aishwarya-split-aishwarya-rajinikanth-changed-the-bio-of-twitter-and-instagram-handle-removed-dhanushs-name-from-his-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanush Aishwaryaa Split: ऐश्वर्या रजनीकांत ने बदला ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल का बायो, अपने नाम से हटाया धनुष का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhanush Aishwaryaa Split: ऐश्वर्या रजनीकांत ने बदला ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल का बायो, अपने नाम से हटाया धनुष का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:26 PM IST
सार
साउथ अभिनेता धनुष और उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपनी 18 साल लंबी शादी को खत्म करने का एलान करते हुए सबको हैरान कर दिया था। साउथ के इस मशहूर कपल ने अपने तलाक के बारे में जानकारी देते हुए एक ज्वाइंट स्टेटमेंट भी जारी किया था।
विज्ञापन
1 of 5
धनुष, ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेता धनुष और उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपनी 18 साल लंबी शादी को खत्म करने का एलान करते हुए सबको हैरान कर दिया था। साउथ के इस मशहूर कपल ने अपने तलाक के बारे में जानकारी देते हुए एक ज्वाइंट स्टेटमेंट भी जारी किया था। वहीं, अब अपने इस रिश्ते को खत्म करने के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अभिनेता धनुष का नाम हटा दिया है।
2 of 5
धनुष और ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों ही धनुष ने अपनी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या को 9 साल बाद निर्देशन में वापसी करने पर बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने ऐश्वर्या को दोस्त कह कर संबोधित किया था। धनुष के इस पोस्ट के कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या के सोशल मीडिया अकाउंट से धनुष का नाम हटाने पर लोग कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं। धनुष का नाम हटाने के बाद अब ऐश्वर्या ने अपने टि्वटर हैंडल को बदलकर ऐश्वर्या रजनीकांत कर दिया है।
3 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
- फोटो : instagram
इससे कुछ हफ्ते पहले ही ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी अपने पूर्व पति धनुष का नाम हटा दिया था। अपने बायो से धनुष का नाम हटाने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदलकर ऐश्वर्या रजनीकांत कर दिया था। हालांकि उनके उपयोग कर्ता का नाम अभी भी ऐश्वर्या आर धनुष ही है। पिछले हफ्ते ही धनुष ने ऐश्वर्या को उनके नए गाने पयानी के लिए ट्विटर पर बधाई दी थी। ऐश्वर्या द्वारा निर्देशित यह गाना बीते गुरुवार को 4 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल में रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धनुष. ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के इस गाने की तमिल लिंक को शेयर करते हुए धनुष ने ट्वीट किया, मेरी दोस्त ऐश्वर्या आर धनुष को संगीत वीडियो के लिए बधाई। भगवान भला करे। वहीं धनुष के इस ट्वीट का जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा था, धन्यवाद धनुष। खास बात यह है कि धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने के बाद यह सोशल मीडिया पर उनकी पहली बातचीत थी। इसने दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि धनुष और ऐश्वर्या ने इसी साल 17 जनवरी को एक- दूसरे के अलग होने की जानकारी देते हुए सभी को हैरान कर दिया था। यह कपल बीते 18 साल से एक साथ था। अपने रिश्ते को खत्म करते हुए दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा- हम दोस्त, जोड़ें, माता-पिता और एक- दूसरे के शुभचिंतक के रूप में 18 साल तक साथ रहे। आज हम एक ऐसी जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। हमने एक जोड़े के रूप में अलग होने और हमें बेहतर रूप से समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।