सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा मोस्ट फन लविंग कपल में से एक माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे के मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। काम के सिलसिले में आनंद आहूजा ज्यादातर देश से बाहर ही रहते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने सोनम के साथ यात्रा के दौरान की एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है।
सोनम कपूर के पति ने शेयर की ऐसी तस्वीर, धोनी-साक्षी के साथ होने लगी तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में सोनम और आनंद आराम से एयरपोर्ट के फ्लोर पर बैठे हुए हैं और अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। आनंद जहां लैपटॉप पर काम कर रहे हैं वहीं फैशन डीवा के नाम से मशहूर सोनम यहां भी स्टाइल स्टेटमेंट से दिल जीतने में कामयाब रहीं। दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
सोनम-आनंद की ये तस्वीर देखकर फैंस को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक पुरानी तस्वीर की याद आ गई। कुछ समय पहले धोनी ने भी अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो पत्नी साक्षी के साथ फ्लोर पर लेटे हुए नजर आए थे। धोनी ने कैप्शन में लिखा- 'जब सुबह तड़के फ्लाइट पकड़नी हो तो कुछ ऐसा ही होता है।'
After getting used to IPL timing this is what happens if u have a morning flight
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की हालिया रिलीज हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा थी। जिसमें पहली बार कमर्शियल सिनेमा में 'सेम सेक्स कपल' की कहानी को दर्शाया गया। सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया। फिल्म के निर्माताओं ने बिना किसी परेशानी के 'समलैंगिक संबंधों पर बनी इस फिल्म को बड़े दर्शक वर्ग के सामने पेश किया।
सोनम ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में सोनम का नाम जोया सिंह सोलंकी है। फिल्म में दलकीर सलमान भी अहम रोल में हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।