{"_id":"5f21e4a88ebc3e9f6f33cdf0","slug":"sonu-nigam-birthday-special-here-his-unseen-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonu Nigam Birthday: कभी पिता के साथ शादियों में गाते थे सोनू निगम, ऐसे बने बॉलीवुड के सबसे महंगे गायकों में से एक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Nigam Birthday: कभी पिता के साथ शादियों में गाते थे सोनू निगम, ऐसे बने बॉलीवुड के सबसे महंगे गायकों में से एक
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 30 Jul 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गायक सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। सोनू निगम का रुझान बचपन से ही संगीत की ओर था। उनको यह हुनर पिता से मिला। आज सोनू निगम की गिनती भले ही बॉलीवुड के बड़े गायकों में होती है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो शादियों में गाया करते थे। सोनू निगम के जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 7
पिता के साथ स्टेज पर गाते सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
चार साल की उम्र से सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और शादियों में गाना गाने लगे थे। सोनू के पिता भी अच्छे गायकों में शुमार थे। सोनू निगम दिग्गज गायक मोहम्मद रफी से बहुत प्रभावित हैं। शुरुआती दिनों में वो रफी के गाने ही स्टेज पर गाया करते थे।
3 of 7
परिवार के साथ सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
18 साल की उम्र में सोनू निगम के पिता अपने बेटे को लेकर मुंबई पहुंचे। जहां वो बॉलीवुड सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाने में जुट गए। सोनू निगम ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत का प्रशिक्षण लिया। हालांकि मुंबई पहुंचने के बाद सोनू निगम का सफर इतना भी आसान नहीं था। पैसे कमाने के लिए वो लगातार स्टेज शोज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामा' को होस्ट करके सोनू निगम को बड़ी पहचान मिली। 1995 में यह शो प्रसारित हुआ। इसी बीच वो टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से मिले। गुलशन कुमार ने सोनू को फिल्म 'बेवफा सनम' में गाने का मौका दिया। फिल्म में उनका गाया गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' सुपरहिट रहा। इसके बाद सोनू निगम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
5 of 7
सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मुकाबला', 'शबनम', 'आग', 'हलचल' से सोनू निगम को बॉलीवुड में पहचान मिली। 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में उनका गाया गाना 'संदेसे आते हैं' सुपरहिट हुआ था। यह वो गाना था जिसने उन्हें पूरे देश का चहेता बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।