सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अब रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े होने लग गए हैं। सुशांत के पिता केके सिंह के रिया चक्रवर्ती पर की गई एफआईआर के बाद मामला पूरी तरह पलट गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर रिया को ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी रिया पर निशाना साधा है।
क्या सुशांत के निधन के बाद अभिनेता के अकाउंट से आलिया भट्ट को किया गया फॉलो? कंगना ने रिया चक्रवर्ती पर उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके अकाउंट से आलिया भट्ट को फॉलो किया गया। यूजर ने लिखा कि उसके ट्विटर अकाउंट पर इसका नोटिफिकेशन आया था।
यूजर के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने लिखा कि 'सुशांत सिंह राजपूत के केस में सीबीआई जांच की जरूरत है। रिया उसके सारे गैजेट्स हैंडल करती थी। यह हो सकता है कि महेश भट्ट के निर्देश पर उसने आलिया को फॉलो किया हो। साथ ही उसके दूसरे ट्वीट्स डिलीट किए हों।'
Need CBI for Sushant, Rhea had all his gadgets, must be an instruction from Mahesh Bhatt to follow Alia, so many of his posts were deleted #JusticeforSushantSingRajput #WhyfearCBIforSushant https://t.co/OzWBSzw4uR
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कंगना रनौत की टीम ने लिखा था कि 'सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये गायब हैं। महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि रिया उन्हें अपना गुरु मानती हैं। कोई बड़ी बात नहीं कि फ्रॉडगिरी सीखी नहीं बल्कि एक से दूसरे में पास हुई है।'
15cr missing from Sushant’s account and Mahesh Bhatt in his statement to police said Rhea considers him her Guru, no wonder Fraudgiri is not learnt, it’s transmitted 🙂 https://t.co/ncI6b8NpHJ
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। इनमें रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, शेखर कपूर, महेश भट्ट सहित सुशांत के परिजन भी शामिल हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई पुलिस ने अभी तक सुशांत के करीबी दोस्त संदीप सिंह का बयान दर्ज नहीं किया। इसके साथ ही मुंबई पुलिस पर इस बात को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्राइम सीन पर संदीप सिंह और महेश शेट्टी को जाने की इजाजत कैसे दी गई।