फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Nigam: बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर सफाई में कही ये बात

Sun, 04 May 2025 09:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 May 2025 09:23 AM IST
सार

Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy: सोनू निगम ने  बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने वीडियो जारी कर सफाई में क्या कहा है?

विज्ञापन
Sonu Nigam Breaks Silence on Bengaluru Concert Controversy Shares Clarification Video
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम अपने हालिया बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुए इस कॉन्सर्ट में एक युवक ने बार-बार कन्नड़ गाना गाने की मांग की थी। सोनू ने इस मांग को धमकी भरा बताते हुए न केवल इसका विरोध किया था, बल्कि पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करके एक ऐसा बयान दे दिया था, जिसने कन्नड़ समुदाय को नाराज कर दिया। प्रो-कन्नड़ संगठनों ने इसे उनकी भाषा और संस्कृति का अपमान करार देते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उनके खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। अब सोनू ने इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका इरादा पूरे कन्नड़ समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था। 


Siddhant Issar Wedding: शादी के बंधन में बंधे 'दुर्योधन' के बेटे, 'पितामह' ने दिया आशीर्वाद, देखिए तस्वीरें

Sonu Nigam Breaks Silence on Bengaluru Concert Controversy Shares Clarification Video
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
कॉन्सर्ट को लेकर है विवाद

बेंगलुरु में आयोजित इस कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे, तभी एक युवक ने जोर-जोर से 'कन्नड़-कन्नड़' चिल्लाते हुए कन्नड़ गाना गाने की मांग की। सोनू ने इस मांग को असम्मानजनक और धमकी भरा बताया। उन्होंने कॉन्सर्ट रोककर दर्शकों से कहा, “मैंने अपने करियर में कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन मेरे सबसे बेहतरीन गाने कन्नड़ में हैं। मैं कर्नाटक में हमेशा प्यार और सम्मान के साथ आता हूं। आपने मुझे अपने परिवार की तरह प्यार दिया है, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया कि एक लड़का, जिसकी उम्र मेरे करियर से भी कम है, मुझे धमकाते हुए कन्नड़ गाना गाने को कह रहा है।” इसी दौरान सोनू ने विवादास्पद बयान भी दे डाला। उन्होंने कहा, “यही कारण है कि पहलगाम में जो हुआ, वैसा होता है। पहले यह देखो कि तुम्हारे सामने कौन खड़ा है। मैं कन्नड भाषी लोगों से बहुत प्यार करता हूं।” कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने इसे उनकी भाषा और सांस्कृतिक गौरव को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश बताया।
The Waves Of India: वेव्स समिट में जारी हुआ 'द वेव्स ऑफ इंडिया' एल्बम, पीएम मोदी ने किया अनावरण

Sonu Nigam Breaks Silence on Bengaluru Concert Controversy Shares Clarification Video
सोनू निगम के साथ डीटीयू फेस्ट में हुआ बुरा बर्ताव - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
कन्नड़ समुदाय ने जाहिर की नाराजगी

सोनू का यह बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कन्नड़ समुदाय में आक्रोश फैल गया। कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) के बेंगलुरु जिला अध्यक्ष धर्मराज ए ने अवलहल्ली पुलिस स्टेशन में सोनू के खिलाफ शिकायत दर्ज की। शिकायत में कहा गया, “सोनू निगम का बयान न केवल असंवेदनशील है, बल्कि खतरनाक भी है। एक साधारण सांस्कृतिक मांग को आतंकी घटना से जोड़कर उन्होंने कन्नड़ भाषी लोगों को असहिष्णु और हिंसक दिखाया, जो उनकी शांतिप्रिय प्रकृति के खिलाफ है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam Breaks Silence on Bengaluru Concert Controversy Shares Clarification Video
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू निगम ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, “कॉन्सर्ट में चार-पांच लोग ‘कन्नड़-कन्नड़’ चिल्ला रहे थे, जबकि हजारों लोग उन्हें रोक रहे थे और कॉन्सर्ट में खलल न डालने को कह रहे थे। उन पांच लोगों को यह याद दिलाना जरूरी था कि पहलगाम में जब आतंकियों ने लोगों की जान ली, तब किसी की भाषा नहीं पूछी गई।”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


विज्ञापन
Sonu Nigam Breaks Silence on Bengaluru Concert Controversy Shares Clarification Video
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
गायक ने की कन्नड़ भाषी लोगों की तारीफ

सोनू ने आगे कहा, “कन्नड़ लोग बहुत प्यारे हैं। कृपया पूरे समुदाय को इन चार-पांच लोगों के साथ न जोड़ें। हर जगह कुछ लोग गलत व्यवहार करते हैं, लेकिन हमें उन्हें रोकना होगा। मैं हमेशा कर्नाटक में एक घंटे का कन्नड़ गानों का सेट लेकर आता हूं, लेकिन जो लोग उकसाने का काम करते हैं, उन्हें तुरंत रोकना जरूरी है वर्ना ये लोग बाद में बड़ी समस्या बन जाते हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका मकसद भाषा के आधार पर आक्रामकता को रोकना था न कि कन्नड़ संस्कृति की आलोचना करना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed