लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आये अभिनेता सोनू सूद अभी भी लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। सोनू सूद हर मामले में अपनी बात भी खुलकर रखते हैं और कभी भी किसी सही बात का समर्थन करने से भी पीछे नहीं हटते। कोरोना महामारी एक बार फिर से तेजी से फैल रही है और ऐसे में परीक्षाएं कराना अहम मुद्दा बन गया है। ऐसे में सोनू सूद ने छात्रों को प्रमोट करने पर सहमति जताई है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोनू सूद ने किया बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का समर्थन, बोले- छात्रों को प्रमोट करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो साझा किया है और कहा कि, 'छात्रों की ओर से, मैं एक निवेदन करना चाहता हूं। सीबीएसई और बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित होने वाली हैं, मुझे नहीं लगता कि कोरोना महामारी के दूसरे वेव से बनी इस परिस्थिति में छात्र परीक्षा में बैठने के लिए तैयार हैं।'
I request everyone to support students who are forced to appear for offline board exams in these tough times. With the number of cases rising to 145k a day I feel there should be an internal assessment method to promote them rather than risking so many lives. #cancelboardexam2021 pic.twitter.com/Taq38B0811
अभिनेता ने आगे कहा, 'फिर भी, हम परीक्षा आयोजित करने के बारे में सोच रहे हैं, जो कि अनुचित है। मुझे नहीं लगता कि ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए यह सही समय है। मैं चाहूंगा कि सभी आगे आएं और इन छात्रों का समर्थन करें, ताकि वे सुरक्षित रह सकें। आल द बेस्ट।'
सोनू सूद ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं उन सभी छात्रों से समर्थन करने का अनुरोध करता हूं, जो इस कठिन समय में ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर हैं। एक दिन में 145 हजार तक बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों की संख्या चिंताजनक है। मुझे लगता है कि इतने सारे छात्रों के जीवन को जोखिम में डालने के बजाय, विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए आंतरिक मूल्यांकन पद्धति होनी चाहिए।'
हाल ही में सोनू सूद ने भी कोविड-19 वैक्सीन लगवाई है। इसके अलावा एक्टर ने ‘संजीवनी: ए शॉट ऑफ लाइफ’ की भी शुरुआत की, जो लोगों को टीका लगाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने की पहल है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों सोनू सूद अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। अभिनेता के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।