कोरोना वायरस की वजह से जब लोगों की जिंदगी ठहरी तो वहां सोनू सूद ने आकर गति दी। मुंबई और दूसरे शहरों में फंसे लोगों के लिए मसीहा बनकर सोनू सूद ने उन्हें घर भेजने का बीड़ा उठाया। पिछले लगभग एक महीने से वो लगातार लोगों को उनके घर भेजने की कोशिश में जुटे हैं। इसके लिए बस, ट्रेन और यहां तक की प्लेन तक से अपने खर्च पर सोनू लोगों को उनके घर भेज रहे हैं। लेकिन रविवार को अचानक सोनू एक बात से बहुत नाराज हो गए।
प्रवासियों की मदद करते हुए भड़के सोनू सूद, गुस्से में किया ये ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इतना नेक काम कर रहे सोनू सूद को कुछ लोग परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले वो अभिनेता से ट्विटर पर मदद मांगते हैं और उसके बाद खुद ही गायब हो जाते हैं। इससे सोनू और उनकी टीम को बहुत दिक्कत हो रही।
सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा है, 'लोगों से अनुरोध है कि वही मदद मांगे जिनको जरूरत है। ऐसा देखा गया है कि पहले लोग ट्वीट कर मदद मांगते और बाद में उसे डिलीट कर देते हैं, ये साबित करता है कि वो फेक हैं। यह हमारे ऑपरेशन को बाधित करता है और वास्तविक जरूरतमंदों को प्रभावित करेगा। तो कृपया उन लोगों के बारे में सोचें, जिन्हें आवश्यकता है।'
Would request people to send requests only which are genuine. Have observed people tweet and later delete their requests which proves their are many fakes. This hampers our operation and will affect the real needy. So kindly think about the ones who need us 🙏
बता दें कि रविवार शाम सोनू सूद मातोश्री में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही सोनू सूद ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर पार्टी ने समर्थन उनका समर्थन किया है और इसके लिए वो सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं।
इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने सोनू सूद की आलोचना करते हुए कहा था कि इस बात की संभावना है कि उनके पीछे एक राजनीतिक निर्देशक हो। वह बहुत चालाकी से 'महात्मा' सूद बनने की ओर हैं। लॉकडाउन में अचानक एक नया 'महात्मा' सूद आया है। जब राज्य सरकारें किसी प्रवासी मजदूर को कहीं जाने की अनुमति नहीं दे रही हैं तो वो कहां जा रहे हैं?
सोमवार से शुरू होगा विकी कौशल की इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन, इस तारीख को होनी है रिलीज