फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवसेना की आलोचना के बाद उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद, बाहर निकलते ही कही ये बड़ी बात

Mon, 08 Jun 2020 12:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 08 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Meets CM Uddhav Thackeray After Sanjay Raut Criticism
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद - फोटो : Social Media

प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का जिम्मा उठाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की शिवसेना नेता संजय राउत ने अचोलना की थी। संजय राउत ने अपने एक बयान में कहा था कि सोनू सूद एक अभिनेता हैं, वो पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अभिनय करना ही उनका पेशा है। इस अलोचना के बाद सोनू सूद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। 



Sonu Sood Meets CM Uddhav Thackeray After Sanjay Raut Criticism
सोनू सूद - फोटो : ANI

रविवार शाम सोनू सूद मातोश्री में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद सोनू सूद ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर पार्टी ने उनका समर्थन किया है और इसके लिए वो सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। 
 

Sonu Sood Meets CM Uddhav Thackeray After Sanjay Raut Criticism
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

हालांकि जब सोनू सूद मातोश्री में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मुलाकात कर रहे थे तो उसी समय संजय राउत ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आखिर सोनू सूद महाशय को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के घर का पता मिल गया है। मातोश्री पहुंच चुके हैं, जय महाराष्ट्र!'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Meets CM Uddhav Thackeray After Sanjay Raut Criticism
संजय निरुपम

कांग्रेस ने की आलोचना
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि लॉकडाउन में सूद ने बहुत अच्छा काम किया है। उनके काम की सराहना की जानी चाहिए। लेकिन ऐसा करने की बजाय शिवसेना सूद की आलोचना कर रही है। 

विज्ञापन
Sonu Sood Meets CM Uddhav Thackeray After Sanjay Raut Criticism
आशीष शेलार - फोटो : social media

भाजपा बोली महाराष्ट्रद्रोही है शिवसेना!
मुंबई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आशीष शेलार ने भी शिवसेना पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो महाराष्ट्र में अच्छा काम कर रहे हैं उसे शिवसेना रोक रही है क्या यह महाराष्ट्र द्रोह नहीं है? सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद की। सूद के कार्य की प्रशंसा ही होनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed