बॉलीवुड के प्रख्यात लेखक और गीतकार जावेद अख्तर रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किए गए हैं। उन्हें यह अवॉर्ड तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता और मानव विकास और मानवीय मूल्यों को अहमियत देने के चलते मिला है। इसी के साथ जावेद इस पुरस्कार को पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ये पुरस्कार वर्ष 2003 से दिया जा रहा है।
जावेद अख्तर हुए रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड से सम्मानित, पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह पुरस्कार विज्ञान, रिसर्च, शिक्षा या मनोरंजन के क्षेत्र के ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को दिया जाता है, जो सार्वजनिक रूप से लॉजिकल होकर धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए प्रयास करता है। इस बार ये पुरस्कार जावेद अख्तर को मिला है। जावेद अख्तर अक्सर सोशल मीडिया पर या किसी भी सार्वजनिक मंच पर सीएए और इस्लामोफोबिया जैसे विषयों पर हमेशा मुखर रहे हैं।
जावेद अख्तर को मिले इस सम्मान से उनकी पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी भी बेहद खुश हैं। शबाना ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट भी साझा किया है। इस पोस्ट में शबाना ने लिखा, 'जावेद अख्तर ने महत्वपूर्ण सोच के लिए रिचर्ड डॉकिन्स अवार्ड 2020 जीता, जिसमें धार्मिक प्रगति के साथ मानवीय प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाया। बहुत बढ़िया'
@Javedakhtarjadu wins Richard Dawkins Award 2020 for critical thinking , holding religious dogma upto scrutiny,advancing human progress and humanist values. Awesome ❤️ https://t.co/tJy9CBDOzI
वहीं इस खबर के बाद से तमाम बॉलीवुड सितारे भी जावेद अख्तर को बधाई देने में जुटे हुए हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अख्तर को बधाई देते हुए कहा, 'जावेद अख्तर साहब ने महत्वपूर्ण सोच, मानवीय प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक हठधर्मिता के लिए प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड 2020 जीता है। वह यह पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं! जावेद अख्तर को बधाई! आपने हमें गौरवान्वित किया।'
Javed Akhtar Saab has won the the prestigious Richard Dawkins Award 2020 for critical thinking, holding religious dogma upto scrutiny, advancing human progress and humanist values. He is the only Indian to have won this award! @Javedakhtarjadu Congratulations! You make us proud.
वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने भी जावेद अख्तर को बधाई दी है। अनिल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'यह जानते हुए कि जब आप 'द सेल्फिश जीन' पढ़ते हैं, तो रिचर्ड डॉकिन्स आपके हीरो रहे हैं, प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड आपके लिए अतिरिक्त विशेष होना चाहिए! यह वास्तव में एक अविश्वसनीय सम्मान है! बधाई हो!'
Knowing that Richard Dawkins has been your hero since you read 'The Selfish Gene', the prestigious Richard Dawkins Award must be extra special for you @Javedakhtarjadu Saab! It's a truly incredible honour! Congratulations! pic.twitter.com/J5EXqP2I8g