सब्सक्राइब करें

बंगलूरू: 22 कोरोना संक्रमितों की सोनू सूद ने की मदद, कुछ ही घंटों में पहुंचाई ऑक्सीजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 05 May 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood's Foundation Arranges Oxygen Saves 22 Covid-19 Patients In Bengaluru
सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। आलम ये है कि अभिनेता के पास देश के किसी भी हिस्से से मदद के लिए फोन आता है तो वो फौरन सहायता के लिए अपनी टीम के साथ जुट जाते हैं। हाल ही में सोनू सूद ने अपनी टीम के साथ मिलकर बंगलूरू के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे करीब 22 कोरोना मरीज़ों की मदद की है।

Trending Videos
Sonu Sood's Foundation Arranges Oxygen Saves 22 Covid-19 Patients In Bengaluru
सोनू सूद

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात सोनू सूद के पास बंगलूरू के एआरएके अस्पताल में मदद के लिए फोन आया। जानकारी मिली की अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गए हैं और जिसके कारण कोरोना संक्रमित मरीज़ों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood's Foundation Arranges Oxygen Saves 22 Covid-19 Patients In Bengaluru
सोनू सूद

सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन के एक सदस्य को बंगलूरू के येलाहंका इलाके के इंस्पेक्टर एमआर सत्यनारायण ने फोन किया। इस दौरान उन्होंने एआरएके अस्पताल में बुरी हालत के बारे में बताया और मदद की गुहार लगााई। इंस्पेक्टर ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते पहले ही दो मरीज़ों की मौत हो चुकी है। उन्हें जल्द ही 22 लोगों के लिए सिलेंडर की जरूरत है।

Sonu Sood's Foundation Arranges Oxygen Saves 22 Covid-19 Patients In Bengaluru
सोनू सूद

बस जानकारी मिलते है सोनू सूद अपनी टीम के साथ मदद पहुंचाने के लिए जुट गए और उन्होंने कुछ ही घंटों में 15 ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम कर लिया। सोनू ने अपने सभी जानकारों से संपर्क किया और उनकी टीम ने 15 ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल तक पहुंचा दिए। सोनू सूद के इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
Sonu Sood's Foundation Arranges Oxygen Saves 22 Covid-19 Patients In Bengaluru
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोशल मीडिया पर सोनू सूद के इस नेक काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं इसके पहले सोनू सूद ने दिल्ली में ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई थी। सिर्फ यही नहीं अभिनेता ने पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मरीज़ को इलाज के लिए हवाई जहाज के जरिए झांसी से हैदारबाद शिफ्ट करवाया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने अभिनेता का आभार जताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed