सब्सक्राइब करें

अब इंदौर की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, भेजेंगे 10 ऑक्सीजन जनरेटर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 15 Apr 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood to help Indore People, Declares to send 10 Oxygen Generators for Corona Patients
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद से ये और भी घातक हो गया है। इसे देखते हुए सरकार ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। वहीं मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी कोरोना का कहर जोरों पर है। इसी बीच इंदौर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से जूझ रहा है। इसपर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इंदौर की मदद के लिए हाथ  आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने इंदौर के लोगों के लिए 10 ऑक्सीजन जनरेटर भेजने का फैसला किया है।

Trending Videos
Sonu Sood to help Indore People, Declares to send 10 Oxygen Generators for Corona Patients
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

बता दें कि यह जनरेटर हवा से खुद ही ऑक्सीजन अलग कर लेता है। सोनू सूद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इंदौर के लोग अपना खास ख्याल रखें। मुझे पता चला है कि इंदौर में ऑक्सीजन की बहुत मारा मारी है। मैं 10 ऑक्सीजन जनरेटर इंदौर के लिए भेज रहा हूं। साथ ही मैं इंदौर के लोगों से गुजारिश करना चाहूंगा कि सभी लोग मिलकर अपना योगदान दें ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद जल्द से जल्द हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood to help Indore People, Declares to send 10 Oxygen Generators for Corona Patients
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मां अहिल्या की नगरी में सभी लोग मिलकर एक-दूसरे का साथ देंगे। वास्तविक रूप से इंदौर में कोरोना से स्थिति काफी खराब है। सभी अस्पतालों में बेड फुल हैं। ऑक्सीजन की कमी से भी लोग परेशान हो रहे हैं। कई मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने से दम तोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं इंदौर के श्मशान में शवों के लिए जगह खाली नहीं है और लकड़ी की कमी होने का भी एक अलग मुद्दा बन गया है।

Sonu Sood to help Indore People, Declares to send 10 Oxygen Generators for Corona Patients
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने लॉकडाउन के वक्त गरीबों और जरुरतमंदों की मदद की थी। उनके मदद करने का सिलसिला पिछले साल शुरू हुआ था और आज भी ये जारी है। आज भी जब कोई व्यक्ति सोनू सूद से मदद मांगता है तो अभिनेता उसकी मदद करते हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है। उनकी इस पहल से मां अहिल्या की नगरी में ऑक्सीजन की कमी से जूझते लोगों को राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
Sonu Sood to help Indore People, Declares to send 10 Oxygen Generators for Corona Patients
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनू सूद के नाम पर ठगी कर रहे हैं और गरीबों का पैसा लूट रहे हैं। हाल ही में तेलंगाना से ऐसी एक खबर सामने आई थी जहां अभिनेता के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। जिसपर सोनू ने कहा था कि 'किसी का नुकसान कर खुश नहीं रहा जा सकता है। गरीबों का पैसा मारना बड़ा पाप है और इसे माफ नहीं किया जा सकता। ये उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो धोखा देते हैं। आप जरूर पकड़े जाएंगे। अगर आप पैसों की कमी की वजह से ये सब करते हैं तो मेरे पास आएं, मैं नौकरी दूंगा। लोगों को धोखा देकर पैसा ना कमाएं। कुछ भी नहीं होगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed