सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: जब मौत को मात देकर लौटे ये सितारे, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Nov 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood to Saif Ali Khan Bollywood Stars Who Had Severe Accidents And Beating Death Know Details
सैफ अली खान-प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों की लाइफ अक्सर फैंस को आकर्षित करती है। माना जाता है कि स्टार्स आलीशान जिंदगी जीते हैं। दौलत-शोहरत की कमी नहीं होती। बात भी सही है, आखिर इसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत भी होती है। मगर, इसके साथ-साथ स्टार्स की जिंदगी में जोखिम भी कम नहीं होते। सितारों की जिंदगी में खूब उथल-पुथल मची रहती है। तमाम सितारे अपनी निजी जिंदगी में बीमारियों से जूझ रहे हैं तो कुछ सितारे ऐसे हैं जो कई बड़े हादसों का शिकार हो चुके हैं। कई बार तो हालात ऐसे भी हो जाते हैं कि स्टार्स मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचते हैं। बॉलीवुड में कई सेलेब्स मौत को मात देकर जिंदगी की ओर लौटे हैं। आइए जानते हैं..

Sonu Sood to Saif Ali Khan Bollywood Stars Who Had Severe Accidents And Beating Death Know Details
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक बार भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ जब फिल्म 'क्या कहना' की शूटिंग कर रहे थे, उस दौरान फिसल गए। उनका सिर एक पत्थर से जाकर टकरा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ को सिर पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें 100 टांके लगे थे।

किस्सा KISS का: इस अभिनेत्री ने किया था भारतीय सिनेमा का पहला किसिंग सीन, जानें कैसे हुई थी शूटिंग

Sonu Sood to Saif Ali Khan Bollywood Stars Who Had Severe Accidents And Beating Death Know Details
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद का सामना भी एक बार मौत से हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2014 में सोनू सूद के ऑडी क्यू 5 कार में आग लग गई।  वह कार के अंदर फंस गए थे। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन लॉक खुल नहीं रहा था और कार में आग बढ़ती जा रही थी। किसी तरह एक्टर कार से बाहर निकल सके और अपनी जान बचाई।

KRK: केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को माता-पिता बनने पर दी बधाई, रिएक्शन हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood to Saif Ali Khan Bollywood Stars Who Had Severe Accidents And Beating Death Know Details
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी
अपने अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी का वर्ष 2020 में भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ था। इसमें उन्हें काफी चोटे आई थीं। उनकी गाड़ी एक ट्रक से जाकर टकरा गई थी। इस हादसे में शबाना आजमी बाल-बाल बचीं।

Saba Ibrahim Wedding: दुल्हन बन भाई शोएब और भाभी दीपिका के साथ जमकर नाचीं सबा, फैंस ने यूं लुटाया प्यार

विज्ञापन
Sonu Sood to Saif Ali Khan Bollywood Stars Who Had Severe Accidents And Beating Death Know Details
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री प्रीति ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार मौत को मात दी है। वर्ष 2004 में वह कोलंबो में टेंपटेशन कॉन्सर्ट में गई थी। इस दौरान वहां धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। इस धमाके में वो बाल-बाल बचीं। उसी वर्ष वह सुनामी के दौरान फंस गई थीं। सुनामी में प्रीति ने अपने करीबी दोस्तों तक को खो दिया था। उसका दर्द आज भी उनके अंदर है।

Phone Bhoot Box Office Collection: टिकट खिड़की पर 'फोन भूत' की बेहद सुस्त रफ्तार, तीसरे दिन ऐसा रहा कारोबार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed