फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद के मदद करने वाले ट्वीट पर इस वजह से उठे सवाल, यूजर ने कहा- ‘साल का सबसे बड़ा धोखा’

Mon, 26 Oct 2020 12:02 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 26 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Sonu sood trolled for his latest tweet Twitterati Call Out fake
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

कोरोना काल में सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों का मसीहा कहा जाने लगा। लॉकडाउन शुरू होने के बाद सोनू सूद देश के अलग अलग राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों सहित अन्य जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचाने का काम करते दिखे। हालांकि बीच बीच में उनके काम पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए और कहा गया कि बगैर राजनीतिक मदद के यह संभव नहीं है। अब एक बार से सोनू सूद के एक ट्वीट पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल करने वालों का कहना है कि मदद के बहाने सोनू सूद खुद का प्रचार कर रहे हैं।

Sonu sood trolled for his latest tweet Twitterati Call Out fake
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, रविवार को सोनू सूद ने एक ट्विटर यूजर के बेटे की हार्ट सर्जरी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। स्नेहल मिसाल नाम के यूजर ने लिखा कि ‘हाय सोनू सर, मेरा बेटा पल्मनरी स्टेनोसिस (Pulmonary Stenosis) से प्रभावित है। उसके शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी है। ऐसे में डॉक्टरों ने जल्द से जल्द उसके ओपन हार्ट सर्जरी के लिए कहा है। कृपया इस मुश्किल घड़ी में मदद करें।‘

Sonu sood trolled for his latest tweet Twitterati Call Out fake
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

यूजर के ट्वीट पर सोनू सूद ने लिखा, ‘कल आपका बेटा मुंबई के एसआरसीसी अस्पताल में भर्ती हो जाएगा। एक हफ्ते में सर्जरी की तारीख आ जाएगी।‘ सोनू सूद के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने इस वजह से सवाल उठाए कि मदद मांगने वाले ने ट्वीट में सोनू सूद को टैग नहीं किया था। उसने हाल ही अपना अकाउंट बनाया है। कोई मशहूर हस्ती भी नहीं है तो बिना टैग करे सोनू सूद को कैसे पता चला कि उसने मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu sood trolled for his latest tweet Twitterati Call Out fake
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

एक यूजर ने लिखा कि ‘नया ट्विटर अकाउंट, दो-तीन फॉलोवर्स, एक ट्वीट, सोनू सूद को टैग नहीं किया, लोकेशन भी नहीं लिखा है, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, ईमेल आईडी भी नहीं है लेकिन सोनू सूद ने उन्हें खोज लिया और मदद करने का आश्वासन दिया।‘ एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि ‘सोनू सूद के पास वाकई सुपर पावर है। कोई टैग नहीं, कोई जानकारी नहीं, शहर का नाम नहीं लेकिन सोनू बाबा सब जानते हैं पीआर स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं।‘





विज्ञापन
Sonu sood trolled for his latest tweet Twitterati Call Out fake
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

यूजर्स के ट्रोल करने पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए एक एक्सेल शीट साझा की है और लिखा कि ‘यह सबसे अच्छी बात है भाई। एक जरूरतमंद ने मुझे ढूंढ़ा और मैंने उसे। बस इतनी सी बात है। इच्छा होनी चाहिए लेकिन आप नहीं समझेंगे। आपकी जानकारी के लिए कल मरीज एसआरसीसी अस्पताल में भर्ती होगा। उसे थोड़े फल भेज दो। जिसके पास दो तीन फॉलोवर्स हो वो खुश हो जाएंगे।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed